भोपाल, 23फरवरी(खबरबाबा.काम)। ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने बताया है कि राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि “इंदिरा गृह ज्योति योजना” में अंतरित सरल उपभोक्ताओं को आगामी बिलिंग चक्र से 100 यूनिट तक बिजली 100 रुपये में दी जायेगी और अब 100 यूनिट से अधिक बिजली उपयोग होने पर भी सरल बिजली बिल स्कीम की तरह अधिकतम मात्र 200 रुपये बिल ही वसूला जायेगा। “इंदिरा गृह ज्योति योजना” में पहले 100 यूनिट से अधिक खपत पर प्रचलित टैरिफ अनुसार बिजली बिल लेने का प्रावधान किया गया था, जिसे ऊर्जा विभाग द्वारा संशोधित कर दिया गया है।
अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि 100 यूनिट से अधिक खपत करने वाले हितग्राहियों को ऊर्जा संरक्षण के लिये जागरूक किया जाये। उन्हें समझाइश दी जाये कि विद्युत खपत को यथासंभव 100 यूनिट के भीतर रखने का प्रयास करें, जिससे वे 200 रुपये के स्थान पर मात्र 100 रुपये प्रतिमाह देकर बिजली प्राप्त कर सकें।
Trending
- रतलाम : विधायक कार्यालय और मकान में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद,4 और आरोपियों की तलाश
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
