रतलाम,16फरवरी(खबरबाबा.काम)। थाना दीनदयाल नगर स्थित सुभाष नगर में शनिवार शाम चाकूबाजी हो गई। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें पांच लोग घायल हुए है, जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और भीड़ को भगाया। बाद में अस्पताल में भीड़ लगने की सूचना पर पुलिस भी यहां भी पहुंची।
पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष आपस की बात पर विवाद होना बता रहे है। विवाद के बाद हुए हमले में एक पक्ष से अजहर 21 वर्ष व सलमान 21 निवासी दोनों सुभाष नगर घायल हुए है। वहीं मामले में दूसरी तरफ से शोएब 18, सोनू 27और शमीम बी 42 घायल हुई। दोनों पक्षों के घायलों को जिला अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में भर्ती किया गया है। विवाद का कारण दोनों पक्षों के बीच दो दिन पहले आपस में विवाद होना बताया जा रहा है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
