नई दिल्ली, 14फरवरी। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है. पुलवामा में अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने आत्मघाती हमला किया. इस धमाके में 20 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए और 45 जवान घायल हैं, इनमें 18 जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है. घाटी में काफी लंबे समय के बाद आतंकियों ने आत्मघाती हमले के जरिए सुरक्षाबलों पर बड़े हमले को अंजाम दिया है.
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि काफिले में सीआरपीएफ की करीब दर्जनभर गाड़ियों में 2500 से अधिक जवान सवार थे. आतंकियों ने सुरक्षाबलों की दो गाड़ियों को निशाना बनाया. यह उरी से भी बड़ा आतंकी हमला है. उरी हमले में 19 जवान शहीद हुए थे.
सुरक्षाबलों का यह काफिला श्रीनगर-जम्मू हाईवे से होकर जा रहा था. यह एक मात्र हाइवे है, जो कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है. भारी बर्फबारी के कारण 7 दिनों के बाद 13 फरवरी को इस राजमार्ग पर यातायात फिर से शुरू किया गया था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर लगभग 3:20 बजे इस आत्मघाती हमले को अंजाम दिया गया. 20 जवान शहीद हो गए और गंभीर रूप से घायल हुए 15 जवानों को सेना के 92 बेस अस्पताल बदामीबाग में भेज दिया गया है. धमाके के बाद हाइवे पर यातायात को रोक दिया गया है.
Trending
- रतलाम: पंकज बिलाला बने दिगंबर जैन युवा महासभा के जिला अध्यक्ष, सौरभ भंडारी एवं रूपेश जैन बने राष्ट्रीय जैन जागृति जनगणना अभियान के जिला संयोजक और प्रभारी
- रतलाम: 5 साल पुराने तिहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला, 6 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, कुएं में मिले थे रस्सी से बंधे हुए 3 शव
- रतलाम: संघसृजन का भव्य नाट्यविष्कार ”युगप्रवर्तक डॉक्टर हेडगेवार’ का महानाट्य मंचन सफलतापूर्ण संपन्न
- रतलाम पुलिस द्वारा सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी, “APK” मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड से रहे सावधान…गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर apk फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी
- रतलाम: कार में डोडाचूरा की तस्करी के मामले में आरोपी को 10 साल की सजा,1 लाख रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया
- रतलाम: आचार्य श्री रामलाल जी मसा की 74वीं जन्म जयंती पर प्रभात फेरी निकली, धार्मिक आयोजन हुए
- रतलाम में CBI का बड़ा एक्शन: CGST के अधिकारी को 1.5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, मध्यस्थ को भी बनाया आरोपी
- रतलाम में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे,उत्साह पूर्वक मनाया गया जन्म कल्याणक महोत्सव, भक्ति और उल्लास के साथ निकला भव्य चल समारोह
