रतलाम,2फरवरी(खबरबाबा.काम)। शहर की पॉश कॉलोनी कहे जाने वाले कस्तूरबा नगर में शनिवार को दिन दहाडे़ बदमाशों ने एक घर में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और करीब छह से सात लाख रुपए के आभूषण व नकदी चुराकर ले गए।

घटना का खुलासा परिवार के सदस्यों के शाम को घर लौटने पर हुआ। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। चोरों ने घर में रखा सामान भी बिखेरा और अलमारियां खोलकर उसमें रखा सामान भी चेक किया। इस दौरान एक अलमारी में रखे सोने के आभूषण बदमाश चुरा ले गए। बदमाश करीब 20 से 25 हजार रुपए की नकदी भी ले गए है। चोरी की ये घटना कस्तूरबार नगर पानी की टंकी के पास रहने वाले विद्युत दशोत्तर के घर की है। विद्युत पेशे से निजी स्कूल में शिक्षक है। कुछ समय पहले परिवार में शादी होने से उनके द्वारा आभूषण घर में रखे गए थे। दोपहर में वह राजेंद्र नगर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। शाम को वापस लौटे तो घर में चोरी का खुलासा हुआ। सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी अयुब खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण शुरू किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
