रतलाम,25मार्च(खबरबाबा.काम)। शहर के निजी महाविद्यालय में आयुर्वेद की पढ़ाई करने वाले दो छात्र रविवार रात सड़क हादसे का शिकार हो गए। शहर के फ्रीगंज रोड पर देर रात बाइक पर सवार दोनों युवकों की बाइक दीवार से टकरा गई, जिसमें एक छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से परिजन उसे उपचार के लिए गुजरात के दाहोद ले गए।
स्टेशन रोड थानांतर्गत फ्रीगंज में हुए इस हादसे में प्रतिक पाटिल उम्र 20 वर्ष निवासी की मौत हुई है, जबकि बाइक पर पीछे बैठा किलराज उम्र 20 वर्ष निवासी दाहोद गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक रात को चाय पीने के लिए बाइक से स्टेशन जा रहा थे कि बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। घटना में प्रतिक को गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। दोनों को अस्पताल ले जाने के बाद उनकी पहचान हुई। इसके बाद उनके परिजनों से संपर्क किया तो किलराज के परिजन यहीं होने से वह तत्काल अस्पताल पहुंचे। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद वह उसे उपचार के लिए दाहोद ले गए। वहीं दूसरी और प्रतिक के परिजनों को जानकारी मिलने पर वह सुबह रतलाम पहुंचे। यहां शव का पीएम होने के बाद वह शव साथ ले गए।
Trending
- रतलाम में 20 से 27 मार्च तक लगेगा ‘बुक बैंक’, निशुल्क किताब एक्सचेंज की सुविधा
- रतलाम: खेत में मिले नाबालिग बालिका के शव के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खेत में ले जाकर जबरदस्ती की,विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या, 4 नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में
- रतलाम: पुलिस ने किया 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालकों से मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम: नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में SIT का गठन, एसपी सरवन थाने पहुंचे, दिए सख्त निर्देश
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
