रतलाम 12 मार्च (खबरबाबा.काम)। लोकसभा निर्वाचन 2019 की आदर्श आचरण संहिता के प्रभावशील होते ही कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का लगातार भ्रमण किया जाकर आदर्श आचरण संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है। साथ ही सीमावर्ती चेकपोस्टों भी देखे जा रहे हैं।
इस सिलसिले में आज दोनों अधिकारियों द्वारा जिले के कालूखेड़ा, बड़ावदा, जावरा,पिपलोदा का भ्रमण किया जाकर संपत्ति विरूपण के संबंध में की जा रही कार्रवाई का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम जावरा एम.एल. आर्य, जावरा एसडीओपी अगम जैन, श्री माले, सीईओ जनपद पिपलोदा सुश्री अल्फिया खान तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर, एसपी द्वारा चुनाव के मद्देनजर पिपलोदा तथा सुखेड़ा चेक पोस्टोंं का निरीक्षण भी किया गया। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की सीमा से लगी हुई इन चेक पोस्टों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है। ड्रॉपगेट बैरीकेट्स लगाए जा चुके हैं। विद्युत व्यवस्था भी की जा चुकी है। चुनाव के दौरान इन सीमावर्ती चेक पोस्टों पर मुस्तैदी से कार्य करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया। खास तौर पर असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने, शराब तस्करी पर नियंत्रण एवं निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया गया। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कालूखेड़ा के नवोदय विद्यालय में भी पहुंचकर निरीक्षण किया, उन्होंने विद्यार्थियों तथा स्टाफ से चर्चा की।
Trending
- रतलाम : विधायक कार्यालय और मकान में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद,4 और आरोपियों की तलाश
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
