रतलाम,8मार्च(खबरबाबा.काम)। रतलाम नगर निगम आयुक्त का पद एक बार फिर चर्चा में आ गया है । हाल ही में हाई कोर्ट से स्टे लेकर निगम की कुर्सी संभालने वाले निगम आयुक्त एस.के सिंह का राज्य शासन ने शुक्रवार को तबादला आदेश जारी कर दिया है । फिलहाल रतलाम निगमायुक्त पद पर किसी की पदस्थापना नहीं की गई है।
शुक्रवार शाम को आई सूची में नगरीय विकास मंत्रालय द्वारा 6 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं ,जिसमें रतलाम नगर निगम आयुक्त एस.के .सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें प्रभारी संयुक्त संचालक नर्मदापुरम संभाग बनाया गया है।
इनका नाम चर्चाओं में
रतलाम नगर निगम आयुक्त के पद पर अभी किसी की पदस्थापना नहीं की गई है।लेकिन नगर निगम गलियारों में जो नाम चर्चा में चल रहा है उसमें सबसे प्रमुख रतलाम में रहे पूर्व नगर निगम आयुक्त संजय मेहता का है। हालांकि यह सिर्फ चर्चा है, आदेश जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और पता चलेगा कि रतलाम निगम आयुक्त कौन होगा।
निगमायुक्त को लेकर अभी तक चला घटनाक्रम
रतलाम नगर निगम आयुक्त को लेकर पिछले माह की 14 फरवरी से घटनाक्रम चल रहा है । 14 फरवरी को आईएएस सतीश कुमार एस का तबादला रतलाम नगर निगम आयुक्त पद पर हुआ था ।उन्होंने रतलाम आकर पदभार भी ग्रहण कर लिया था। जिसके बाद आयुक्त एसके सिंह ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और स्टे प्राप्त किया। श्री सिंह ने स्टे मिलने के बाद रतलाम आकर फिर निगम आयुक्त की कुर्सी संभाली ।लेकिन 6 दिन बाद ही आज नगरीय प्रशासन मंत्रालय ने उनका तबादला आदेश जारी कर दिया।

Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
