रतलाम,25मार्च(खबरबाबा.काम)। नाहरपुरा में रंगपंचमी की शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर धारदार चीज से हमला कर दिया। इसमें पिता के साथ उनके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के एक युवक को भी सिर में गंभीर चोट आई है। देर शाम चारों घायलों को पुलिस जिला अस्पताल लाई, जहां से तीन को इंदौर रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार घटना शाम करीब 6:30 बजे नाहरपुरा क्षेत्र में घटित हुई है। इसमें नाहरपुरा निवासी गोरधनलाल चौहान 63 वर्ष, उनके बेटे हरीश उर्फ चीकू 42 और प्रमोद 38 को चाकू से गंभीर चोटें आई है, जबकि दूसरे पक्ष अभय पितलिया 40 निवासी रामदेवजी की घाटी के चोंट आई है। अभय का नाहरपुरा में घर बन रहा है। वहां पर शाम के समय वह गया था। इस दौरान पड़ोसी की कार खड़ी दिखी, जिसे हटाने का बोला तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसमें धारदार चीज से हमले में प्रमोद, हरीश व गोरधनलाल पर हमला कर दिया था, जिसमें तीनों घायल हो गए। वहीं दूसरी और विवाद के दौरान अभय के सिर में भी चोट लगी है।
अस्पताल में जुटी भीड़
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। यहां एक पक्ष के घायल पिता और दोनों बेटों की हालत गंभीर होने पर बड़ी संख्या में परिजनों के साथ समाज के लोग जमा हो गए थे। यहां हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी। पुलिस के जवान जैसे-तैसे परिवार के लोगों को समझाइश देकर मामले को ठंडा करते नजर आए। घटना की जानकारी पर सीएसपी मानसिंह ठाकुर सहित शहर के सभी थाना प्रभारी सहित पुलिस जवान मौजूद रहे। तीनों गंभीर घायलों को इंदौर रेफर कर दिया गया है।
Trending
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
