रतलाम,27मार्च(खबरबाबा.काम)। नौलाईपुरा में मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक करीब 12 घंटे के अंतराल में दो स्थानों पर आग लग गई। आगजनी की एक घटना जूते-चप्पल की दुकान पर है, तो दूसरी क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर की। दोनों ही मामलों में सूचना मिलने पर दमकल की गाडियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
बॉम्बे जूते-चप्पल सेल के संचालक मो. सिकंदर ने बताया कि वह रात साढ़े नो बजे दुकान बंद कर घर गए थे। उसके बाद आधी रात को सूचना मिली की दुकान में आग लग गई है। मौके पर पहुंचा तो पुलिस की मौजूदगी में फायर ब्रिगेड का अमला आग बुझा रहा था। आग बुझने के बाद दुकान में देखा तो पूरा सामान जला नजर आया। आग लगने से लाखों रुपए के सामान का जलना बताया जा रहा है।

इस घटना के बाद आज दोपहर में नौलाईपुरा में बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसका कारण पता नहीं चल सका है। आग लगने के बाद आस-पास के व्यापारी घबरा गए। एक व्यापारी वाहन लेकर बिजली कंपनी के दफ्तर पर पहुंचा और वहां से कर्मचारियों को लाया। जिनके आने के बाद उनके द्वारा पूरे क्षेत्र की लाइन बंदकर दी गई। इसके बाद दमकल ने आग बुझाई।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
