रतलाम 20 मार्च (खबरबाबा. काम) । रतलाम जिले में शासकीय अधिकारी लोकसभा आम निर्वाचन की आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए प्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस नेताओं का सहयोग कर रहे है। यह आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को संबंधित अधिकारियों, कांग्रेस नेताओं की शिकायत की है।
आयोग को भेजी गई शिकायत में उल्लेख है कि दिनांक 19मार्च को रतलाम कृषि उपज मंडी में अवलोकन के दौरान भार साधक अधिकारी (एसडीएम रतलाम शहर) राहुल धोटे,सचिव एम.एल. बारसे व इंजीनियर राजेंद्र भावसार ने कांग्रेस नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष डी.पी. धाकड़, किसान नेता राजेश पुरोहित एवं समरथ पाटीदार को अपने साथ रखा। उक्त कांग्रेस नेतागण अवलोकन के दौरान पूरे समय अधिकारियों के साथ रहकर निर्देशित करते रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री लुनेरा के अनुसार अधिकारियों के इस कृत्य से ऐसा प्रतीत होता है कि शासकीय अधिकारीगण कांग्रेस नेताओं का सहयोग कर रहे है व आगामी लोकसभा चुनाव की निष्पक्ष प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते है। आयोग को भेजी गई शिकायत में एक समाचार पत्र के रतलाम संस्करण में मंडी अवलोकन से संबंधित प्रकाशित खबर की प्रति भी संलग्न की गई है।
रतलाम जिला भाजपा की ओर से मांग की गई है कि उक्त अधिकारियों व कांग्रेस नेताओं का यह कृत्य आचार संहिता उल्लंघन की श्रेणी में आता है लिहाजा उपरोक्त सभी अधिकारियों को तत्काल जिले से हटाया जाकर संबंधित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाही की जाए।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
