रतलाम 19 मार्च (खबरबाबा. काम) । कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने जावरा के हुसैन टेकरी शरीफ पर होने वाले आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। हुसैन टेकरी शरीफ पर होने वाले आयोजन में विभिन्न हिस्सों से आने वाले जायरीनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस बाबत् सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
हुसैन टेकरी शरीफ स्थल पर होलिका दहन के अवसर पर होने वाले आयोजन एवं ज़ायरीनों के बैठने एवं ठहरने की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने जावरा एसडीएम एम.एल. आर्य को निर्देश दिए कि आयोजन से संबंधित समस्त व्यवस्था समय पूर्व कर ली जाए एवं भीड़ की अधिकता को देखते हुए ज़ायरीनों को कतारबद्ध आयोजन स्थल तक ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग,विद्युत विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने विभागों से संबंधित व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिसकर्मियों की तैनाती संबंधी निर्देश जावरा सीएसपी श्री अगम जैन को दिए। हुसैन टेकरी शरीफ के मुतवल्ली ने आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं का ब्यौरा देते हुए बताया कि होलिका दहन की रात में यहां 25हजार से अधिक जायरीनों के आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर कमेटी द्वारा सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर वालिन्टर्स को प्रशिक्षित भी किया गया है। इस दौरान सम्बन्धित अधिकारी एवं कमेटी पदाधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
