रतलाम,14 मार्च(खबरबाबा.काम)।आचार संहिता लागू होने के बाद गुरुवार को कलेक्टर रुचिका चौहान और एसपी गौरव तिवारी आलोट पंहुचे और निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसटी टीम द्वारा नागेश्वर उन्हेल भोजाखेड़ी फंटा पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक वाहन से पांच लाख नगद बरादम किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार एक वाहन से 5 लाख रुपए जप्त किए गए। तलाशी के दौरान संबंधित के द्वारा मौके पर कोई दस्तावेज वह साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद एसडीएम आलोट के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसमें न्यायालय में प्रकरण दर्ज कर राशि जमा करवा दी गई है। मौके पर चंद्रर सिंह सोलंकी,एसडीएम आलोट के साथ रुचिका चौहान कलेक्टर, एसपी श्री तिवारी भी मौजूद थे।
राशि जिला नोडल अधिकारी मानक प्रचालन प्रक्रिया एवं नगदी रिलीज समिति रतलाम की सुपुर्दगी में दी गई। स्मरण रहे की आचार संहिता के दौरान कोई भी व्यक्ति नगदी 50 हजार से अधिक राशि इधर से उधर नहीं ले जा सकता है और अगर आवश्यक हो तो उसके पास उस रुपयों के उचित दस्तावेज होना चाहिए।
जिले से लगी चेकपोस्ट का कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण
लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत जिले से लगी अंतर्राज्यीय एवं अंतर जिला सीमाओं की चेकपोस्टों पर सतत् निगरानी की जाए एवं यहां से गुजरने वाले समस्त वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने आलोट विधानसभा क्षेत्र में स्थापित चेक पोस्ट का निरीक्षण करते हुए यहां तैनात अमले को दिए। जिला पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी भी इस दौरान उपस्थित थे।
आलोट विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान के झालावाड़ जिले से लगी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट एवं ताल क्षेत्र में स्थापित अंतर जिला चेकपोस्ट का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इन चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। कैमरों के माध्यम से 24 घण्टे निगरानी की जा रही है। कलेक्टर ने यहां नियोजित अमले को निर्देश दिए कि वाहनों एवं यहां से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखते हुए निगरानी की जाए। किसी भी तरह की संदेह की स्थिति में वरिष्ठ अधिकारी को सूचित करें। उन्होंने इस दौरान आलोट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आलोट एवं ताल नगरीय क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्र में संपत्ति विरूपण के तहत की गई कार्यवाही का भी अवलोकन किया। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि शासकीय संपत्ति पर लगे बैनर, होर्डिंग, झण्डे एवं दीवार लेखन को तत्काल मिटाया जाए तथा बिना भवन मालिक की अनुमति के कहीं भी राजनैतिक दलों के प्रतीक चिन्ह नहीं लगे यह सुनिश्चित किया जाए।
Trending
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
