रतलाम,16मार्च(खबरबाबा.काम)। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान गठित एसएसटी टीम द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन में कछुआ लेकर जा रहे तीन लोगों को पकड़ा गया है। एसएसटी टीम की सूचना पर वन विभाग के अमले ने मौके पर पहुंचकर कछुआ बरामद करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
वन विभाग के एसडीओ वंदना ठाकुर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सागोद रोड क्षेत्र में एसएसटी टीम की चेकिंग चल रही थी।टीम द्वारा एक कार को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें तीन लोगों के पास एक कछुआ मिला।एसएसटी टीम ने सूचना वन विभाग को दी।जिसके बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा।वन विभाग के अमले ने कछुए को बरामद कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में तीनों युवकों द्वारा ग्राम बाजेड़ा से कछुआ लेकर रतलाम आने की जानकारी मिली है।वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है ।वन अधिकारी के अनुसार जो कछुआ मिला है वह प्राय बड़ी नदियों में पाया जाता है। आरोपियों को शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया ।
Trending
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
