रतलाम,3मार्च(खबरबाबा.काम)। पिपलौदा स्थित दादावाडी में अज्ञात बदमाशों ने दीवार फांदकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा में बदमाशों की करतूत कैद हो गई है। पुलिस बदमाशों को पकडने के लिए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
पिपलोदा टीआई डीएस वसुनिया ने बताया कि घटना 1 और 2 मार्च की दरमियानी रात की है। अज्ञात बदमाश दादावाड़ी स्थित जैन मंदिर की दीवार को फांदकर मंदिर में घुसे और दरवाजा खोलकर मंदिर में रखी अष्टधातु की पांच मूर्तिया और चांदी का छत्र एवं मुकुट आदि चुरा ले गए। सुबह जब वहां मंदिर का पूजारी पहुंचा तो चोरी की वारदात का पता चला। सूचना मिलते ही ट्रस्ट के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। टीआई वसुनिया मौके पर पहुंचे और छानबीन की। उन्होने वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला तो उसमें दो चोर कैमरे में कैद हुए पुलिस संदिग्धों की धरपकड कर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने फरियादी श्रेणिक पिता शांतिलाल रांका निवासी हतनारा की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
