रतलाम 6 मार्च (खबरबाबा. काम)। पंजीयक कार्यालय द्वारा आयोजित जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा निर्देश दिए गए कि शहरी क्षेत्र की भूखंड दरों में वृद्धि प्रस्तावों का पुनः मूल्यांकन कर पुनरीक्षित दरें प्रस्तुत की जाए। नवीन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में जिला पंजीयक श्रीमती ऋतंभरा द्विवेदी, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश वर्मा, महाप्रबंधक उद्योग अमर सिंह मोरे तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निर्देश दिए कि रतलाम शहरी क्षेत्र में जिला पंजीयक कार्यालय नगर निगम तथा तहसीलदार रतलाम संयुक्त रूप से परीक्षण करके भूखंडों की वृद्धि दरों के प्रस्ताव देवे। जिला पंजीयक कार्यालय द्वारा जिले के कृषि क्षेत्र की दरों में किसी भी प्रकार के वृद्धि प्रस्ताव नहीं दिए गए। रतलाम शहरी क्षेत्र में 0.29 प्रतिशत, जावरा शहरी क्षेत्र में 6.12 प्रतिशत, आलोट शहरी क्षेत्र में 4.08 प्रतिशत वृद्धि भूखंडों हेतु प्रस्तावित की गई है। शहरी क्षेत्रों में रतलाम में 123 स्थानों,जावरा के 268 तथा आलोट के 76 स्थानों के लिए एक से 10 प्रतिशत वृद्धि प्रस्तावित की गई है। इसी प्रकार रतलाम के 70, जावरा के 66तथा आलोट के 23 स्थानों के लिए 11 से 20प्रतिशत वृद्धि प्रस्तावित की गई है। 20 से 25प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव सिर्फ आलोट के दो स्थानों के लिए हैं।
बैठक में बताया गया कि रतलाम की नई कालोनियों में विश्व विनायक रेसीडेंसी,अष्टविनायक रेसीडेंसी, नमो नमः रेसीडेंसी,रुद्राक्ष कॉलोनी तथा महावीर रेसिडेंसी के लिए बाजार मूल्य प्रति वर्ग मीटर के अनुसार निर्धारित किया जाकर अनुमोदन होना है। इनमें विश्व विनायक रेसीडेंसी के लिए आवासीय दर 6हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तथा व्यवसायिक दर9 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रस्तावित की गई है। अष्टविनायक रेसीडेंसी में आवासीय दर 6हजार रुपये व्यवसायिक 9 हजार रुपये, नमो नमः रेसीडेंसी में आवासीय 10 हजार 500रुपये, व्यवसाय 16 हजार रुपये, रूद्राक्ष कॉलोनी में आवासीय 6 हजार रुपये, व्यवसायिक 9हजार रुपये एवं महावीर रेसीडेंसी कॉलोनी में आवासीय 6 हजार रुपये तथा व्यवसायिक 9हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर दरें प्रस्तावित है। संभवत आगामी बैठक में यह दरें अनुमोदित कर दी जाएंगी।
Trending
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
