नई दिल्ली, 17मार्च। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी. निधन से एक घंटे पहले गोवा मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया था कि मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर की हालात बेहद नाजुक है. डॉक्टर अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं. सीएम पर्रिकर हालत बिगड़ने के बाद शनिवार से ही अस्पताल में भर्ती थे.
बता दें कि पर्रिकर के फरवरी 2018 में अग्नाशय कैंसर से पीड़ित थे. मनोहर पर्रिकर की पहचान एक ईमानदार और सादगी भरा जीवन जीने वाले नेताओं में होती रही है. आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएट पर्रिकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय प्रचारक हैं. वह तीन बार से गोवा के मुख्यमंत्री हैं. लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित पर्रिकर ने विश्व कैंसर दिवस पर कहा था कि मानव मस्तिक किसी भी बिमारी पर जीत पा सकता है.
पर्रिकर की सेहत लगातार खराब होने के कारण गोवा, मुंबई और अमेरिका सहित कई जगहों के अस्पतालों में उनका इलाज हो चुका है. इसके बावजूद उनकी सेहत में सुधार नहीं दिखी. बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत में लगातार खराब होती चली गई. इस बीच गोवा में उनकी सरकार पर भी संकट बना हुआ है, क्योंकि शनिवार को कांग्रेस ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया.
पहले अमेरिका फिर एम्स में भी चला था इलाज
बता दें कि पर्रिकर सितंबर में अमेरिका से इलाज करवाकर भारत लौटे थे. अमेरिका में एक हफ्ते उनका इलाज चला था. इससे पहले एक बार और इलाज के लिए तीन महीने तक अमेरिका में रहे थे. अमेरिका से लौटने के बाद पिछले साल अक्टूबर के महीने में एक बार फिर उनकी तबीयत खराब हुई जिसके कारण उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था. एक महीने एम्स में भर्ती रहने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए गोवा ले जाया गया था. गोवा में उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा था.
Trending
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
