रतलाम,21अप्रैल(खबरबाबा.काम)। आचार संहिता के चलते लगातार सख्ती बरती जा रही है इस बार एफएसटी की टीम ने जीआरपी के साथ रेलवे स्टेशन पर अमृतसर के व्यापारी से सोने के आभूषण बरामद किए है।
सूत्रो के मुताबिक जीआरपी पुलिस ने फ्लाइंग स्क्वॉड के साथ रेलवे स्टेशन पर जांच कर रही थी तभी रात में फंटीयर मेल से एक यात्री उतरा । जब अमृतसर निवासी मनजींदरसिंह पिता सुरेन्द्रसिंह के बेग की तलाशी ली तो प्लास्टिक की थेलियों में 937 नग सोने के आभूषण मिले। जिसे तोला गया तो उसका वजन 350 ग्राम निकला। व्यापारी का कहना है कि वह अमृतसर से नीमच माल देने जा रहा था। फ्लांइग स्क्वॉड के जगदीश सुरोलिया, कुलदीपसिंह मुनिया ने जब सोने के आभूषण के बारे में दस्तावेज मांगे तो वह पेश नही कर पाया। इस पर टीम ने माल को बरामद कर लिया। बरामद आभूषण कीमत 7 लाख रुपए के लगभग है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.