रतलाम 04 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गुरुवार को अपने भ्रमण में स्कूल तथा गेहूं खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी भी थे। अधिकारी द्वय ने आलोट क्षैत्र में अंतर जिला चेक पोस्टों का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण की शुरुआत रतलाम के अहिंसा ग्राम शासकीय प्राथमिक विद्यालय से हुई। स्कूल में कलेक्टर ने बच्चों को शैक्षणिक कार्य में उपयोगी सामग्री रबर, पेंसिल, शॅापनर, इत्यादि प्रदान किए। बच्चों से आयत, त्रिभुज आदि गणितीय आकृतियां बनवाई। जिन बच्चों को आकृतियां बनाना नहीं आया उन्हें सिखाया भी। स्कूल में बच्चों की उपस्थिति पंजी का भी निरीक्षण किया। टीचर्स को निर्देश दिए कि जो बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं उनके पालकों से संपर्क कर स्कूल लाने के लिए प्रेरित किया जाए। स्कूल में मध्यान भोजन का निरीक्षण करते हुए दाल की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने कहा कि दाल में पानी ज्यादा है जो समूह इसको सप्लाई करता है उसको सख्ती से निर्देशित किया जाए कि गुणवत्ता युक्त दाल बच्चों के लिए स्कूल में उपलब्ध कराएं। रोटी की गुणवत्ता ठीक पाई गई।
कलेक्टर द्वारा ताल मंडी में समर्थन मूल्य पर की जा रही गेहूं खरीदी का निरीक्षण किया गया। मंडी सचिव को निर्देशित किया कि किसानों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाए। विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी से भरी नांद रखी जाए। किसानों के लिए छाया की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश भी सचिव को दिए। ताल क्षैत्र के ही तालोद पाटन में वेयर हाउस पर बनाए गए खरीदी केंद्र का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने यहां भी पेयजल की उचित व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही गेहूं तुलाई के लिए पर्याप्त स्थान बनाने के निर्देश दिए। यहां कार्य की धीमी गति पर भी असंतोष व्यक्त किया। वहां मौजूद किसानों से अनुरोध किया कि अपने गेहूं तुलाई के समय यह ध्यान रखें कि आपके गेहूं की मात्रा तुलाई में ज्यादा नहीं जाए। यह हिदायत कलेक्टर ने तुलावटी को भी दी।
आलोट क्षैत्र के बरखेड़ा कला में भी कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य का निरीक्षण किया। किसानों से संपर्क करने में ढीला रवैया अपनाने पर कलेक्टर द्वारा संस्था प्रबंधक को नोटिस देने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए।
चेक पोस्टों का निरीक्षण किया
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने मंदसौर जिले की सीमा से लगी बरखेड़ा कला तथा असावती चेक पोस्टों का निरीक्षण भी किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Trending
- रतलाम में निर्बाध रसोई गैस आपूर्ति और सुरक्षा के लिए कलेक्टर के निर्देश…गैस एजेंसियों पर होमगार्ड और एसडीआरएफ जवान तैनात
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
