Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

March 15, 2026

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

March 14, 2026

रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
  • रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
  • इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
  • रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Sunday, March 15
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

जिले के अपराध समाचार: शादी की पत्रिका देने जा रहा था,ट्रक की टक्कर से मौत

By SamagraApril 25, 2019 Uncategorized No Comments4 Mins Read

बकरा चुराने वाले आरोपी धराए
रतलाम,25अप्रैल(खबरबाबा.काम)। बाजना थाने के ग्राम कुपडाचरपोटा में बकरा चुराने वाले दो आरोपियो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बाजना थाना पुलिस के मुताबिक कैलाश पिता बागजी डिंडोर का कीमती 10 हजार रूपये का चोरी हो गया था। इस मामले में पुलिस ने दीपक पिता गिरधारीलाल मालवीय निवासी रेल नगर रतलाम तथा नाहरू पिता युसुफ निवासी श्रीनगर को धरदबोचा और उनके खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
शादी की पत्रिका देने जा रहा था ट्रक की टक्कर से मौत
रतलाम। कमेड़ निवासी एक युवक अपने परिवार में आयोजित शादी की पत्रिका देने जा रहा था, लेकिन एक  ट्रक उसके सामने काल बनकर खड़ा हुआ और बाईक को टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बिलपांक थाना पुलिस के मुताबिक कमेड निवासी कैलाश पिता दुलीचंद मालवीय अपने परिवार में होने वाले शादी की पत्रिकार बांटने के लिए कल सुबह कमेड़ से निकला था। कैलाशचंद्र की बाईक सातरूण्डा पहुंची थी कि तभी पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 44 जीए 1418 के चालक ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में कैलाशचंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने गोवर्धन मालवीय की रिपोर्ट पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
किश्त के रूपयों को लेकर मारपीट
रतलाम। मकोडियापाडा में किश्त के रूपयों को लेकर विवाद हो गया जिसमें सिहोर निवासी एक युवक के साथ तीन लोगो ने मारपीट की। बिलपांक थाने के ग्राम मकोडियापाडा में किश्त की राशि को लेकर राहुल पिता मेहरबान सिंह निवासी सिहोर के साथ आरोपी बाबू पिता अम्बाराम, लखन पिता मांगीलाल व राजू पिता अम्बाराम निवासी उनी ने मानपीट की ओर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
घुरने का आरोप लगाकर जड़ दिया थप्पड़
रतलाम। सिमलावदा में घुर कर देखने की बात को लेकर दो लोगो में विवाद खड़ा हो गया और देखते ही देखते एक व्यक्ति ने घुरने का आरोप लगाकर थप्पड़ जड़ दिया। बिलपांक थाना पुलिस के मुताबिक सिमलावदा निवासी मक्खनसिंह पिता उंकारसिंह ओर सुरेशसिंह के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। कल शाम मक्खनसिंह पर सुरेशसिंह ने घुरने का आरोप लगाया ओर इसके चलते सुरेशसिंह ने थप्पड़ जड दिया। इस मामले में फरियादी मक्खनसिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओ में प्रकरण दर्ज कर लिया है।————–
पुरानी रंजिश को लेकर दंपत्ति के साथ मारपीट की
रतलाम। ग्राम लपटिया में पुरानी रंजिश के चलते एक दंपत्ति के साथ दो लोगो ने मिलकर मारपीट की। बिलपांक थाना पुलिस के मुताबिक लपटिया निवासी विक्रमसिंह का विवाद इसी गांव के रहने वाले गोकूल सोलंकी ओर अनिल सोलंकी से चल रहा था। विगत शाम आरोपियों ने विक्रमसिंह के साथ मारपीट की। बीच बचाव करने गई उसकी पत्नी राधाबाई के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
बाईक भिडंत में एक की मौत तीन घायल
रतलाम। कलमोडा फंटे के समीप दो बाईके आमने सामने भिड गई हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं तीन अन्य घायल हो गए जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार हरथली निवासी पारस पिता भरत पाटीदार अपने साथी अशोक पिता जगदीश पाटीदार के साथ ग्राम सरवनी जागीर में एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होकर लोट रहे थे तभी कलमोडा आलनिया फंटे के बीच सामने से आ रही बाइक सवार अमर पिता मोहन ओर गोविंद पिता हरचंद ने टक्कर मार दी। हादसे में पारस की घटनास्थल पर ही मोते हो गई वहीं अशोक,अमर ओर गोङ्क्षवद गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिलपांक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.