दंतेवाडा, 9अप्रैल। दंतेवाड़ा में मतदान से ठीक पहले नक्सलियों ने बीजेपी विधायक के काफिले पर हमला कर दिया. नक्सलियों ने बीजेपी विधायक के काफिले में शामिल एक बुलेटप्रूफ कार को निशाना बनाते हुए बड़ा धमाका किया है. इस हमले में विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई. हमले में 5 जवान शहीद हो गए हैं.
पीएम मोदी बोले- व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान
पीएम नरेंद्र मोदी ने हमले की निंदा की है. पीएम ने हमले में शिकार सभी लोगों के परिवार के प्रति संवेदना जताई है. पीएम ने कहा कि हमले में शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. इधर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फौरन उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है.
पांच जवान भी घायल
बीजेपी विधायक भीमा मंडावी का हमले के काफी देर तक कुछ पता नहीं चला. बाद में उनकी मौत की खबर आई. विधायक काफिले में शामिल अंतिम वाहन अपनी एसयूवी में बैठे थे. जिले के कुआकोंडा क्षेत्र के श्यामगिरी के करीब नक्सलियों ने ये धमाका किया था. धमाके की चपेट में काफिले में आगे चल रही गाड़ी भी आ गई. उसमें सवार 5 जवान भी घायल हो गए हैं. मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को अस्पताल ले जाया गया.
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
