Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर‌ जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल

March 18, 2026

रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी

March 17, 2026

रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर‌ जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
  • रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
  • रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Wednesday, March 18
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

पुलिस गोलीकांड: एसपी ने जावरा सीएसपी अगम जैन को सौंपी जांच, रतलाम से राजस्थान गई पूरी पुलिस टीम को किया लाइन अटैच

By SamagraApril 1, 2019 Uncategorized No Comments3 Mins Read

रतलाम,1अप्रैल(खबरबाबा.काम)। रतलाम से एक मामले की जांच के लिए निकली पुलिस टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर द्वारा राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में गोली चलाने और उसमें राजस्थान पुलिस के एक आरक्षक के घायल होने के मामले की जांच एसपी गौरव तिवारी ने जावरा सीएसपी अगम जैन को  सौंप दी है।  पुलिस टीम के साथ एक अन्य बाहरी व्यक्ति के साथ होने के मामले में एसपी ने पूरी टीम  को भी लाइन अटैच कर दिया है।
ज्ञातव्य है कि ट्रक कटिंग के एक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 29 मार्च को  रतलाम पुलिस की एक टीम हरियाणा जाने के लिए निकली थी, जो रात में राजस्थान के उदयपुर जिले में रुकी थी।रतलाम पुलिस की टीम में साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक विरेंद्र बंदवार, बिलपांक थाने के उपनिरीक्षक अमित शर्मा सहित रतलाम साइबर सेल के चार अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। सूरजपुर पुलिस थाने पर आमद देने के बाद  रात को पुलिस टीम होटल में रुकी थी। रात करीब 12:30 बजे उप निरीक्षक वीरेंद्र बन्दवार टीम के बाहर के एक अन्य व्यक्ति के साथ कार में चले गए। इसके बाद देर रात एसआई बंदवार ने होटल में ठहरे अपने साथी पुलिसकर्मियों को फोन लगाकर सूचना दी कि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं। इस सूचना के बाद जवानों ने राजस्थान पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से मदद के लिए सूचना पहुंचाई थी। इस बीच पुलिस टीम  के पास जानकारी आई की गोगुंदा के पास  एसआई बंदवार ने पीछा कर रही  राजस्थान पुलिस के वाहन पर गोली चला दी जो राजस्थान पुलिस के गोगुंदा थाने पर पदस्थ आरक्षक के पैर में लगी। इस घटना के बाद एसआई और उसके साथी व्यक्ति को वहां की पुलिस ने पकड़ लिया।  एसपी गौरव तिवारी ने  अनुशासन हीनता के मामले में एसआई विरेन्द्र  को निलंबित कर दिया था।
संदिग्ध आचरण पर पूरी टीम लाइन अटैच
इस मामले के बाद जहां एसआई विरेंद्र बंदवार के बाहरी व्यक्ति के साथ कार में बाहर जाने को लेकर सवाल खड़े हुए,वहीं एक सेल्फी फोटो भी वायरल हुआ जिसमें रतलाम पुलिस की पूरी टीम के साथ में वह व्यक्ति नजर आ रहा है। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि  संदिग्ध आचरण को देखते हुए पूरी टीम को लाइन अटैच कर दिया गया है।
जावरा सीएसपी करेंगे मामले की जांच
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच उन्होंने जावरा सीएसपी अगम जैन को सौंपी है । जावरा सीएसपी गोली चलाने से लेकर टीम की गतिविधि और बाहरी व्यक्ति के साथ होने के पूरे मामले की जांच करेंगे।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.