रतलाम,2अप्रैल(खबरबाबा.काम)। राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा में रतलाम पुलिस के सब इंस्पेक्टर द्वारा की गई फायरिंग के मामले में जांच के लिए राजस्थान पुलिस मंगलवार को रतलाम पहुंची । राजस्थान पुलिस ने रतलाम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर राजस्थान गई पुलिस टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी एकत्र की और फिर बिलपांक थाने पहुंचकर वहां से भी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई।
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि उदयपुर पुलिस के एक एसआई ने रतलाम में आकर मुलाकात की थी और रतलाम से जो भी लोग उदयपुर गए थे, उन सभी का सर्विस रिकॉर्ड मांगा था, जो उन्हे उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस बिलपांक थाने पर भी गई थी, वहां से टीम ने उक्त प्रकरण की जानकारी एकत्र की है, जिसके संबंध में जांच दल उदयपुर पहुंचा था।
रतलाम पहुंची टीम
वहीं दूसरी और उदयपुर गई रतलाम पुलिस टीम देर रात रतलाम पहुंची। टीम में शामिल एसआई वीरेंद्र सिंह बंदेवार को छोड़ कर अन्य सभी पुलिसकर्मी रतलाम आ गए है। पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने एसपी के समक्ष अपनी बात रखी । एसपी गौरव तिवारी ने मामले की जांच कर रहे जावरा सीएसपी अगम जैन के समक्ष टीम को अपनी बात रखने के लिए कहा । जावरा सीएसपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टीम के साथ सेल्फी फोटो में शामिल युवक और एसआई वीरेंद्र के साथ मौजूद युवक को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। जांच में इसका खुलासा होने की संभावना है।
Trending
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
