रतलाम,19अप्रैल(खबरबाबा.काम)। राम भक्त भगवान हनुमान जन्मोत्सव शुक्रवार को पूरे जिले में भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाई गया । शहर में सभी हनुमान मंदिरों में भव्य उल्लास और उत्साह के साथ विभिन्न आयोजन किए गए। चल समारोह भी निकाला गया और हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाया और पूजन किया।
शहर में हनुमान जयंती पर बरबड़ हनुमान मंदिर, मेहंदीकुई बालाजी मंदिर, ऊकाला टेकरी वाले प्राचीन हनुमान मंदिर, देवीसिंह कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर, अस्पताल के समीप स्थित आरोग्य हनुमान मंदिर सहित कई मंदिरों में सुबह से रात तक आयोजन चलते रहे। भगवान के दर्शनों के लिए भी पूरे दिन मंदिरों में तांता लगा रहा। सुबह मंदिरों में पूर्णिमा के पूजन के साथ ही भगवान हनुमान का अभिषेक, सिंदूर से पूजन और फिर महाआरती के साथ प्रसादी वितरण किया गया। कई भक्तों द्वारा प्रभु को प्रसन्न के लिए बंदरों को अपने हाथों से केले, फल आदि खिलाकर भी पूजन किया। वानर रूपी भगवान को भोग लगाकर भक्त स्वयं भी प्रसादी ग्रहण की।
भक्तिभाव से निकली यात्रा
श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति सनातन धर्मसभा की ओर से प्रतिवषार्नुसार इस वर्ष भी श्री हनुमान जयंती के पावन पर्व पर चल समारोह का आयोजन किया गया। चल समारोह में सबसे आगे पानी का टेंकर अखाडों का प्रतिनिधित्व करते हुये हनुमान जी का चित्र लगे हुुए वाहन, बैंड, ध्वजा लिये महिलादल, ढोल मंडली, महिलादल, बैंड, ढोल ताशापार्टी, पुरूषदल, एबूलेन्स मय चिकित्सादल आदि के साथ चल रही थी। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी बजरंगबली के जयकारे लगाते हुये विशाल चल समारोह शनिवार नगर निगम, महलवाडा, डालूमोती बाजार, माणकचौक, गणेश देवरी, धानमण्डी, नाहरपुरा, सैलाना बस स्टैंड, महाराणा प्रताप ओवरब्रिज, राम मंदिर पहुंचा। यहां प्रसादी के पश्चात समाप्त हुआ
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
