Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू

March 13, 2026

रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं

March 12, 2026

सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण

March 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
  • सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
  • भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
  • प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
  • रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
  • रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Friday, March 13
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

महंगे शौक पूरा करने के लिए लाखों की एलईडी टीवी का गबन कर ड्राइवर ने ही रतलाम में जला दिया था ट्रक,मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, यूपी में चालक के घर से लाखों की एलईडी टीवी बरामद

By SamagraApril 8, 2019 Uncategorized No Comments4 Mins Read

रतलाम,8अप्रैल(खबरबाबा.काम)। दिल्ली से हैदराबाद, बैंगलोर तक करीब 45 लाख कीमत की एलईडी की डिलीवरी देने जा रहे ट्रक में रतलाम में घटला ब्रिज के पास  आग लगने के मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने  अपने महंगे शौक पूरा करने और माल हड़पने की नियत से  ट्रक में से एलईडी टीवी निकालकर उसे जला दिया और मामले को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस ने  ग्रेटर नोएडा स्थित ट्रक ड्राइवर के घर से एलईडी टीवी बरामद कर ली है।

सोमवार को एसपी गौरव तिवारी ने ओद्योगिक क्षेत्र थाने पर पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा किया । पुलिस के अनुसार राजेश पिता रामलाल  निवासी बीजवासन रोड कापसहेड़ा दिल्ली ने आईए थाने पर  इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी। फरियादी के अनुसार 25 मार्च को नई दिल्ली से   चालक  सुंदरसिंह पिता विजयपालसिंह निवासी मेवला गोपालगढ गौतमबुद्ध नगर उप्र  एलईडी से भरा ट्रक लेकर निकला था। ट्रक क्रमांक एचआर 55 बी-1736 उनकी कंपनी गोदारा रोडवेज प्राइवेट लिमिटेड ने कार्गो मूवर्स से लिया है।  ट्रक में 45 लाख रुपए की एलईडी (टीवी) भरी थी ,जिनकी डिलीवरी हैदराबाद, बैगलोर और कोयंबटूर में करनी थी। परंतु 29 मार्च को सुबह करीब 6 बजे ड्राईवर सुदंर ने दूसरे ड्राइवर प्रदीप के मोबाइल से कंपनी में फोन किया। उसने कंपनी के कर्मचारी अनीश कुमार यादव को बताया कि ट्रक में रतलाम बायपास पर घटला ओवरब्रिज के समीप आग लग गई है। आग लगने से ट्रक में रखी एलईडी भी जल गई हैं। फरियादी राजेश  ट्रक में आग लगने की सूचना पर  स्वयं कार्गो मूवर्स के अनीस के साथ रतलाम पंहुचे जहां घटला ब्रिज के पास ही उन्होंने जली हुई अवस्था में ही खडा ट्रक भी पाया। ट्रक में करीब 80 से 100 एलईडी जली हुई अवस्था में दिख रही थी, लेकिन इससे कहीं ज्यादा एलईडी गायब थी। राजेश ने इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई कि ड्राइवर ने ही संभवत: ट्रक से निकालकर एलईडी बेच दी या किसी और को दे दी और अपनी चोरी छुपाने के ईरादे से उसने ट्रक में भी आग लगा दी ताकि मामले का पता न चलें। पंरतु जब उसे जली हुई अवस्था में एलईडी कम दिखी तो वह ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर ड्राइवर  के खिलाफ धारा 407, 435 और 201 में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी थी।
चार आरोपी गिरफ्तार 
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि इस मामले में ट्रक ड्राइवर सुंदर पिता विजय सहित चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें पंकज पिता ब्रजमोहन, गुड्डू पिता जगदीश और रिंकू पिता मूलचंद सभी निवासी उत्तर प्रदेश शामिल है।  पुलिस के अनुसार ट्रक ड्राइवर एलईडी टीवी से भरा कंटेनर लेकर दिल्ली से निकला था। चालक ने कंटेनर में से करीब 216 एलइडी टीवी ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर में छिपा दी थी और शेष एलईडी टीवी से भरा ट्रक लेकर निकल गया था ।  रतलाम में कटला बीच के पास आरोपी ने  दुर्घटना का रूप देते हुए  कंटेनर के केबिन  और कंटेनर में आग लगा दी और फरार हो गया जिससे ऐसा लगे कि सारा माल दुर्घटना में जल गया। लेकिन रतलाम में फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझा देने से पूरा माल नहीं चल सका, जिसके बाद फरियादी राजेश ने कंटेंनर देखने के बाद चालक  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।
ऐसे हुआ खुलासा
एसपी गौरव तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में और औद्योगिक क्षेत्र टीआई शर्मिला चौहान के नेतृत्व में टीम का गठन किया।  विवेचना के दौरान तिरुपति फिलिंग स्टेशन और सारंगपुर टोल नाके से सीसीटीवी फुटेज और आरोपों के फोटो प्राप्त होने पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।  आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने कंटेनर से निकाले गए 216 एलईडी टीवी को भी बरामद कर लिया है। आग लगाने के बाद सुंदर अपने तीन साथियों साथ कार से निकल गया था । पुलिस ने कार भी जप्त कर ली है।
इनकी रही भूमिका
मामले के खुलासे में एसआई शिवमंगल सिंह सेंगर,जितेन्द्रसिंह जादौन, आनंद बागवान, आरक्षक संजय आंजना, दीपक सिंह, अमित यादव ,बलराम पाटीदार और साइबर सेल की विशेष भूमिका रही। एसपी गौरव तिवारी ने टीम को  10 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.