Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन‌ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन

March 18, 2026

इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर‌ जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल

March 18, 2026

रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन‌ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
  • इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर‌ जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
  • रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
  • रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Wednesday, March 18
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

लोकसभा निर्वाचन के लिए प्रशिक्षण का सिलसिला जारी,जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चौहान ने पीठासीन तथा मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया

By SamagraApril 22, 2019 Uncategorized No Comments2 Mins Read

रतलाम 22 अप्रैल (खबरबाबा. काम)। लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 22 अप्रैल को भी जारी रहा। रतलाम के शास्त्री नगर स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में चल रहे प्रशिक्षण का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए खासतौर पर ईवीएम मशीन को उसके सिद्धांत के साथ समझे। प्रशिक्षणार्थी इस बात से भलीभांति वाकिफ हो कि ईवीएम मशीन किस प्रकार काम करती है,उसके स्विच ऑन-ऑफ के पीछे के सिद्धांत क्या है, उसकी संपूर्ण प्रक्रिया को समझते हुए निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान दल तैयार हो।
 
गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में विगत19 अप्रैल से पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को लोकसभा निर्वाचन के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का समापन 23 अप्रैल को होगा। द्वितीय चरण में भी करीब साढे तीन हजार मतदान कर्मी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। स्कूल के 10 कक्षों में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक कक्ष में 02 मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण दे रहे हैं। मास्टर ट्रेनर ईवीएम वीवीपैट मशीनों के साथ संपूर्ण प्रक्रिया समझाते हुए मतदान के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।
सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षणार्थियों से भी प्रश्न किए। उन्होंने खासतौर पर ईवीएम मशीन की जानकारी देते हुए प्रशिक्षणार्थियों की गंभीरता का भी जायजा लिया। प्रशिक्षण दो सत्रों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम सत्र सुबह09:00 बजे से प्रारंभ होता है। द्वितीय सत्र दोपहर 02:30 बजे से आरंभ किया जाता है।
मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण में निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी किए हुए निर्देशों की जानकारी के साथ-साथ मतदान दल को निर्वाचन बूथ तैयार करने, 100 मीटर तथा 200मीटर में रखी जाने वाली सावधानियां, विभिन्न लिफाफे का संधारण, अमिट स्याही लगाने से लेकर पीठासीन अधिकारी की डायरी भरने व अन्य प्रपत्र की पूर्ति आदि की विस्तृत जानकारी प्रशिक्षण में दी जा रही है।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.