Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं

March 12, 2026

सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण

March 12, 2026

भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान

March 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
  • सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
  • भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
  • प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
  • रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
  • रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
  • रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Thursday, March 12
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

अमीरी में छठे और खुशहाली में 122 वें नंबर पर क्यों है देश- पद्मभूषण रत्नसुन्दर सूरीश्वरजी। जीवन की सफलता क्या? सफलता कि प्रसन्नता? विषय पर प्रवचन

By SamagraApril 10, 2019 Uncategorized No Comments4 Mins Read

रतलाम,10 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। राज प्रतिबोधक, पद्मभूषण, सरस्वतीलब्धप्रसाद, परम पूज्य आचार्य श्रीमद्विजय रत्नसुन्दर सूरीश्वरजी महाराज ने प्रवचन के दौरान बुधवार को सवाल किया कि देश अमीरी में छठें और खुशहाली में 122 वें नंबर पर क्यों है? हमारी मानसिकता क्या है? सफलता आती है, तो प्रसन्नता मिलती है, अथवा प्रसन्नता रहे, तो सफलता आती है। यदि अमीरी ही प्रसन्नता देती है, तो सर्वे के मुताबिक देश में अमीरी और खुशहाली के बीच इतना अंतर क्यों है ?
सैलाना वालो की हवेली, मोहन टॉकीज में श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ, गुजराती उपाश्रय एवं श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर पेढ़ी रतलाम द्वारा आयोजित 11 दिवसीय प्रवचनमाला के दूसरे दिन आचार्यश्री ने जीवन की सफलता क्या? सफलता कि प्रसन्नता? विषय पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि आज देश में हर 24 घंटे में एक ग्रेज्युएट सुसाइड कर रहा है। कोई अनपढ़ या गरीब आदमी यह कदम नहीं उठाता है। इसका सीधा कारण सफलता के पीछे भागना है। माता-पिता बच्चों से 90 प्रतिशत की अपेक्षा रखकर सिर्फ उसे सफल देखना चाहते है, उन्हें उसकी प्रसन्नता से कोई वास्ता नहीं होता। सफलता की अंधी दौड़ में बच्चों को जीते जी मारा जा रहा है। कोई व्यक्ति घर में मारल और वेल्यू की बात नहीं करता, जिससे समाज में संस्कार खत्म हो रहे है। उन्होंने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों ने भारतीय संस्कृति को खत्म करने के लिए वन टू थ्री का प्रोग्राम चला रखा है। इसमें पैकेज पर नौकरी का षडयंत्र रचकर एक व्यक्ति को नौकरी देते है, दो लोगों का वेतन देकर तीन लोगों का काम लेते है। इन कंपनियों में जाने का समय नियत होता है,लेकिन आने का कोई समय नहीं होता। इससे व्यक्ति परिवार से दूर हो रहा है और संबंधों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
आचार्यश्री ने कहा कि जीवन की सफलता के लिए चार बाते समझना बहुत आवश्यक है। पहला हम बैंक बेलेंस और ब्रेन बेलेंस में किसे महत्व देते है, दूसरा हमारे लिए बिजनेस महत्वपूर्ण है कि बिहेवियर। तीसरा हमारा व्यवहार ब्रेकिंग का है कि बांडिग का और चौथा हमारा नेचर ब्लाइंड है कि ब्राड है। हमारी सफलता प्राथमिकता पर ही निर्भर है। विडंबना है कि अधिकांश लोग अपनी प्राथमिकता तय नहीं कर पाते है। खुशी और सफलता ब्रेन बेलेंस वाले को ही मिलती है। उन्होंने कहा कि जिसे अपनी बुद्धि पर विश्वास होता है, वह व्यक्ति जाब करता है, लेकिन जिसे खुद पर भरोसा होता है, वह बिजनेस करता है। जाब करने वाला अपनी आय को मुठ्ठी बंदकर सीमित रखता है, लेकिन बिजनेस करने वाला उसे दोगुनी-तिगुनी कर सकता है। बैंक बेलेंस से यह जीवन ही नहीं अगला जीवन भी बिगड़ता है। बिजनेस वाले व्यक्ति को बिजनेस से अधिक बिहेवियर पर ध्यान देना आवश्यक है। इसलिए बच्चों को बिजनेस से अधिक बिहेवियर सिखाए, क्योंकि जब किसी की शादी होती है, तो बेटी बिजनेस से अधिक बिहेवियर ही देखेगी। शहर में भी उसी की प्रतिष्ठा ज्यादा होती है, जिसका बिहेवियर अच्छा होता है।आचार्यश्री ने कहा कि बिहेवियर में ब्रेकिंग (तोडऩे) की नहीं अपितु बांडिंग(जोडऩे)की भावना होना भी जरूरी है। अन्यथा करोड़ों रुपए खर्च करके शादी करने वाले भी खुश नहीं रह सकेंगे। बांडिंग की भावना के साथ ब्लाइंड नेचर नहीं चाहिए। उसके साथ ब्राड नेचर जरूरी है। हम जिस प्रकार ट्रेन का सफर अधिक वजन ढोने वाली ब्राडगेज पर करना पसंद करते है, उसी प्रकार जीवन का सफर ब्राड नेचर के साथ होना चाहिए। अन्यथा जीवन में पूर्ण सफलता नहीं मिल पाएगी। प्रवचनमाला का संचालन मुकेश जैन ने किया। इस दौरान श्री संघ अध्यक्ष सुनील ललवानी, उपाध्यक्ष मुकेश जैन,सुनील मूणत, राजेश सुराना, अभय लुनिया, राजेंद्र खाबिया, मोहनलाल कांसवा, विनोद मूणत,पियूष भटेवरा सहित बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित थे। प्रवचनमाला में गुरूवार को आचार्यश्री का विषय मंजिल का निर्णय कौन करेगा? रहेगा।
 
——————–

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.