रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। कस्तुरबा नगर मेन रोड पर मंगलवार सुबह एक ट्रक बिजली तारों से टकरा गया, जिससे फाल्ट होने से बिजली बंद हो गई और चालु इलेक्ट्रीक उपकरणों से धुआं निकलने लगा। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फाल्ट को सुधारने का काम शुरु किया। इधर व्यापारियों ने क्षैत्र में भारी वाहनों के आवागमन को लेकर आक्रोश भी जताया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब सवा 11 बजे 80 फीट रोड से कस्तुरबा नगर मेन रोड पर आने के दौरान उपर तक सामान से भरा एक ट्रक बिजली के तारों को छु गया, जिससे बिजली के तारों का आपस में संपर्क हो गया और फाल्ट होने से बिजली चली गई। बिजली के तारों के आपस में संपर्क से हुए फाल्ट के कारण क्षैत्र की कई दुकानों में चल रहे बिजली के उपकरणों से धुआं निकलने लगा। इसके बाद व्यापारियों ने ट्रक को खड़ा करवा दिया और बिजली विभाग को सूचना दी। यातायात डीएसपी ने दिया यह जवाब घटना के बाद ओव्हर लोडेड ट्रक के कारण हुई दुर्घटना को देखते हुए क्षैत्र के व्यापारी ब्रजेश उपाध्याय ने डीएसपी यातायात को भी फोन किया, लेकिन उन्होने जवाब दिया कि वे छुट्टी पर है। इसके बाद व्यापारी पुलिस को बुलाने के लिए फोन करते रहे। बाद में एक जवान मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली।
प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहनों का आवागमन
क्षैत्रिय व्यापारियों का कहना है कि समाचार माध्यमों से उन्हे पता चला था कि क्षैत्र में सुबह 10 बजे से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है, लेकिन इसका कहीं पान होता नहीं नजर आ रहा है। दिनभर मेन रोड से भारी वाहनों का आवागमन होता है। पूर्व में भी क्षैत्र में भारी वाहनों से दुर्घटनाएं हो चुकी है।
किसका क्या हुआ नुकसान
-आयुशी कलेक्शन पर फोटो काफी मशीन से धुंआ उठा और वह बंद हो गई।
-महावीर फोटो कापी पर भी मशीन से धुआं उठा और फालट हुआ।
-राजेश भाटी की दुकान में लगे एलईडी टीवी से धुआं निकला और वह बंद हो गई।
-किशन केमिस्ट के संचालक किशन सोनी का बिजली से चार्ज हो रहा लेपटाप खराब हो गया।
-अन्य कुछ दुकानों पर भी फाल्ट के कारण बिजली उपकरण में नुकसान की सूचना है।
Trending
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
