रतलाम-जावरा,29अप्रैल(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान के निर्देश पर जावरा क्षेत्र में अवैध रूप से रेत खनन करने वालों पर सोमवार सुबह प्रशासन एवं पुलिस ने संयुक्त छापामार कार्यवाही की और करीब 7 ट्रेक्टर ट्राली, 10 इंजन, विद्युत मोटर ओर पाईप आदि जब्त किए। पुलिस एवं प्रशासन की अचानक दबिश से क्षेत्र में अफरा तफरी मची तो वहीं रेत माफिया के लोग भाग खडे हुए।
एसडीएम एमएल आर्य ने बताया कि ताल रोड़ व मकनपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से मलेनी व आसपास के नदि नालो से रेत खनन करने वालों की जानकारी प्रशासन को मिल रही थी। समय-समय पर टीमे पहुंच भी रही थी, लेकिन वे हाथ नही आ रहे थे। ऐसे में आज सुबह अचानक हमने तैयारी की ओर सुबह 6 बजे सीएसपी अगम जैन, नगर पालिका सीएमओं अशोक शर्मा, दोनो तहसीलदार थाने की पुलिस व पटवारी आदि करीब 50 से अधिक लोगो का अमला मकनपुरा क्षेत्र में पहुंचा। पुलिस व प्रशासनिक अमले को देखते ही रेत माफिया से जुडे लोग भाग गए। हालांकि मोके से 7 ट्रेक्टर ट्राली रेत होने के काम में आने वाले 10 इंजन विद्युत मोटर पाईप वायर आदि जब्त किए गए। एसडीएम ने बताया अवैध रेत व खनिज माफिया के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
