नईदिल्ली,30अप्रैल। बलात्कार के मामले में जेल में बंद आशाराम के बेटे नारायण सांई को बलात्कार मामले मे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। सूरत में रहने वाली 2 बहनों ने नारायण सांई के खिलाफ यह केस दर्ज कराया था। उम्रकैद के अलावा कोर्ट ने उस पर 1 लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया है।
26 अप्रैल को सेशन कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी आशाराम के बेटे नारायण सांई को भी सूरत निवासी दो बहनों से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिया था। कोर्ट ने सजा निर्धारण के लिए 30 अप्रैल का दिन तय किया था।
आशाराम और नारायण सांई दोनों ही फिलहाल जेल में बंद है। सूरत निवासी दो बहनों ने नारायण सांई पर दुष्कर्म करने का आरोप 11 साल पहले लगाया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद नारायण सांई भूमिगत हो गया, 2013 में लंबी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे हरियाणा-दिल्ली सीमा के पास से हिरासत में लिया।
Trending
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
