भोपाल, 17 अप्रैल। आंधी, तुफान, आकाशीय बिजली और बारिश ने मध्यप्रदेश ,गुजरात और राजस्थान समेत देश के कई इलाकों में तबाही मचाई है। प्राकतिक आपदा में अब तक 31 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों घायल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर घायलों के लिए दुख जताया और मुआवजे का भी ऐलान किया। लेकिन उन्होंने ऐसा सिर्फ गुजरात के लिए किया। अब इसी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निशाना साधा है और कहा है कि आप गुजरात नहीं पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं।
दरअसल, बुधवार सुबह जैसे ही प्राकृतिक आपदा की खबर आई तो हर किसी को चिंता हुइ। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट आया, उन्होंने अपने ट्विटर हैंडलसे नुकसान पर दुख जताया. पीएम ने लिखा कि गुजरात के कई हिस्सों में आंधी-बारिश और तूफान की वजह से हुए नुकसान से काफी आहत है। सभी के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।
प्रधानमंत्री के ट्वीट के अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल से मुआवजे का ऐलान किया गया। यहां से ट्वीट किया गया कि गुजरात में जिन लोगों की आंधी-तूफान के कारण मौत हुई है, उन सभी के परिवारों को दो लाख का मुआवजा और जो लोग घायल हुए हैं उन सभी को 50 हजार रुपये की मदद की जाएगी।
हालांकि, इस मुद्दे पर विवाद होने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से अन्य राज्यों के लिए भी मुआवजे का ऐलान किया गया। सुबह करीब 11 बजे पीएमओ की तरफ से ट्वीट आया कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान की वजह से हुए नुकसान पर दुख व्यक्त करता हूं। यहां भी मृतकों के परिवार को 2 लाख, घायलों को 50 हजार की मदद की जाएगी।
कमलनाथ ने साधा निशाना
प्रधानमंत्री के उक्त ट्वीट में सिर्फ गुजरात का जिक्र होने से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीएम पर निशषाना साधा। उन्होंने तुरंत ट्वीट कर कहा कि नरेंद्र मोदी जी, आप सिर्फ गुजरात नहीं बल्कि पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। सीएम कमलनाथ ने लिखा कि एमपी में भी बेमौसम बारिश व तूफ़ान के कारण आकाशीय बिजली गिरने से 10 से अधिक लोगों की मौत हुई है, लेकिन आपकी संवेदनाएं सिर्फ गुजरात तक सीमित? भले यहां आपकी पार्टी की सरकार नहीं है लेकिन लोग यहां भी बसते हैं।
Trending
- रतलाम में निर्बाध रसोई गैस आपूर्ति और सुरक्षा के लिए कलेक्टर के निर्देश…गैस एजेंसियों पर होमगार्ड और एसडीआरएफ जवान तैनात
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
