नई दिल्ली,19अप्रैल। गुरुवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में को 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश की 95 सीटों पर 67.84 प्रतिशत मतदान हुआ. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने बताया छिटपुट घटनाओं को रोक लिया गया. वहीं कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा.
देश के कुल 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में 95 सीटों पर मतदान हुआ. इसमें तमिलनाडु की 39 में से 38 सीटों पर मतदान हुआ क्योंकि वहां की वेल्लोर सीट पर धनबल के गलत इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए चुनाव को रद्द कर दिया गया. पूर्वोत्तर के त्रिपुरा राज्य में पूर्वी त्रिपुरा सीट पर कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए चुनाव को 23 अप्रैल के लिए टाल दिया गया है.
मतदान के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक दूसरे दौर में सर्वाधिक 78 प्रतिशत मतदान पुद्दुचेरी में रहा. वहीं सबसे कम मतदान 43.4 प्रतिशत जम्मू-कश्मीर में दर्ज किया गया. इस चरण में जम्मू-कश्मीर की ऊधमपुर और श्रीनगर सीट पर चुनाव हुआ. उन्होंने बताया कि 70 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले राज्यों में पुडुचेरी के अलावा पश्चिम बंगाल, मणिपुर, असम, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु शामिल हैं.
उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने जानकारी दी कि मतदान के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतों पर कुल 1000 मतपत्र यूनिट, 769 नियंत्रक यूनिट और 2766 वीवीपैट मशीनों को बदला गया. दूसरे चरण में कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, उत्तर प्रदेश की आठ, बिहार, ओडिशा एवं असम की पांच-पांच और छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल की तीन-तीन सीटों पर मतदान हुआ. इस चरण में उड़ीसा की 35 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हुआ. वहीं तमिलनाडु में 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये वोट डाले गये.
उत्तर प्रदेश/बिहार की सीटों पर मतदान
आयोग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 62.3 फीसदी और बिहार की पांच सीटों पर 62.53 फीसदी मतदान हो चुका था.
सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदान
जम्मू कश्मीर में सबसे कम 43 प्रतिशत तो पुद्दुचेरी में सबसे ज्यादा 78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.
ओडिशा में मतदान का अच्छा प्रतिशत देखा गया और राज्य में 64 फीसदी मतदान हुआ.
कर्नाटक के उडुपी चिकमगलूर में 75.26 फीसदी मतदान हुआ और हसन में 77.28 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. दक्षिण कन्नड़ में 77.7 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई और चित्रदुर्ग में 70.59 फीसदी मतदान हुआ. कर्नाटक के ही तुमकुर में 77.01 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई और मंड्या में 80.23 फीसदी वोटिंग हुई. मैसूर में 68.72 फीसदी, चामराजनगर में 73.45 फीसदी, बंग्लुरू ग्रामीण में 64.09 फीसदी, बंग्लुरू उत्तर में 50.51 फीसदी, बंग्लुरू सेंट्रल में 49.75 फीसदी, बंग्लुरू दक्षिण में 54.12 फीसदी, चिकबलपुर में 76.14 फीसदी और कोलर में 75.94 फीसदी वोटिंग हुई.
Trending
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
