रतलाम,19अप्रैल(खबरबाबा.काम)। शहर की थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने सूदखोरी से जुड़े एक मामले की शिकायत पर होने पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीडित ने आरोपियों से तंग आकर करीब दस दिन पहले जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। आरोपी उससे दस से पंद्रह प्रतिशत तक ब्याज की वसूली कर रहे थे, जिससे प्रताडित होकर उसने आत्महत्या की कोशिश की थी।
सपुलिस ने रिटायर्ड कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक की शिकायत पर यश निवासी महलवाड़ा , दीपक निवासी औद्योगिक क्षेत्र, महेंद्र , मोहित , सुनील , रवि निवासी गांधी नगर, नवीन निवासी पीएंडटी कॉलोनी, मनीष निवासी जवाहर नगर, रामनरेश उर्फ राजू निवासी इंद्रलोक नगर, जितेंद्र निवासी महेश नगर व गौरव निवासी रेलवे कॉलोनी के खिलाफ युवक को ब्याज के लिए प्रताडि़त करने का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस की माने तो वह जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लेगी। आरोपियों ने युवक से उसकी बाइक, बाइक, बैंक पासबुक, एटीएम सब ले लिए थे। उसके बाद भी वह वसूली के लिए आए दिन उसे डराते धमकाते थे, जिससे तंग होकर उसने जहर खाया था।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
