रतलाम,13अप्रैल(खबरबाबा.काम)। दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती नगर में अज्ञात बदमाशो ने उस वक्त एक सूने मकान को निशाना बनाया जब मकान मालिक काम पर गया ओर पत्नी मायके थी। चोर ताला तोडकर अंदर घुस गए और सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
दिनदयाल नगर थाना पुलिस के मुताबिक मोती नगर निवासी महेश पिता लालदास बैरागी महू नीमच रोड स्थित अशोक रोड बुकिंग पर मुनिम के पद पर पदस्थ है। किसी काम से उसकी पत्नी मायके गई थी ओर महेश स्वयं काम करने के लिए गया था। तभी अज्ञात बदमाशों ने बीति रात उसके घर का ताला तोड दिया । कल सुबह जब वह घर पहुंचा तो घर का ताला टूटा मिला ओर अंदर सामान बिखरा पडा। सूचना मिलते ही दिनदयाल नगर थाना पुलिस मोके पर पहुंची ओर मोका मुआयना किया। फरियादी महेश ने बताया कि अज्ञात चोर सोने चांदी के आभूषण करीब 30 हजार से अधिक के चुराकर ले गए है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
Trending
- रतलाम: रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल-होली के उपलक्ष्य में ‘सात्विक होलिका’ का हुआ दहन, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ
- रतलाम: 90 लाख लेकर रजिस्ट्री नहीं कराई, जमीन दूसरे के नाम दान… रतलाम के कारोबारी सहित परिवार के 5 लोगों पर धोखाधड़ी का केस
- रतलाम : भाजपा नेता शैलेंद्र डागा परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन, भजन के साथ रंग-गुलाल का उत्साह
- रतलाम: आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में रतलाम केंद्र से परीक्षा देने वाले 12 अभ्यर्थियों पर भोपाल में एफआईआर,आईए थानें भेजी केस डायरी…असामान्य गति से हल किए प्रश्न
- रतलाम: शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार… 09 मोटरसाइकिल जब्त
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
