रतलाम,11मई(खबरबाबा.काम)। उज्जैन संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिले के आलोट में शनिवार दोपहर को कांग्रेस की जनसभा के दौरान भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद में लाठियां चली और पथराव भी हुआ। इस मामले में दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आलोट के विक्रम क्लब मैदान पर सुबह साढे दस बजे कांग्रेस द्वारा स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिध्दू की सभा आयोजित की गई थी। सिध्दू को देखने आए लोग करीब दो ढाई घंटे तक इंतजार करते रहे,लेकिन बाद में पता चला कि सिध्दू का कार्यक्रम निरस्त हो गया है।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान सभास्थल पर झंडे लेकर पंहुचे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीडंत हो गई। इसके बाद पथराव भी हुआ। विवाद के बाद पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को पकड कर थाने ले गई।
इस मामले में दोनो ही पार्टियों के नेताओं के अलग अलग कथन है। कांग्रेस नेता जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी का कहना है कि भाजपा के लोग हाथों में काले झंडे लेकर सभा के बीच में चले आए और नारेबाजी करने लगे। अगर उन्हे विरोध प्रदर्शन करना था,तो रास्ते में कहीं कर सकते थे,लेकिन सभास्थल पर पंहुचकर नारेबाजी करने से कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होने भाजपाईयों को वहां से खदेड दिया। सोंलकी के मुताबिक पुलिस उनके विरुध्द कार्यवाही कर रही है। विधायक मनोज चावला के मुताबिक भाजपा नेताओ की हरकत के कारण कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।
इसके विपरित भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रहलाद सिंह परिहार ने कहा कि सभास्थल के समीप ही भाजपा नेता जनपद अध्यक्ष कालूसिंह परिहार की दुकान है,जहां कुछ भाजपा कार्यकर्ता बैठे थे। अचानक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वहां पंहुचकर बेवजह भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाठियों से भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की और बाद में कालूसिंह परिहार की दुकान पर पथराव भी किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हमले में भाजपा के राहूल कुंवाडियां,मुकेश दवे,अर्जुनसिंह सिसौदिया समेत करीब एक दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए।
Trending
- स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में शहर में भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली, मंत्री चेतन्य काश्यप भी हुए शामिल,भारत माता की आरती हुई
- रतलाम: उज्जैन रेंज एडीजीपी उमेश जोगा जावरा पहुंचे,हुसैन टैकरी में चेहल्लुम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया,दिए निर्देश
- रतलाम: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रतलाम पुलिस द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
- रतलाम: पुलिस द्वारा फोरलेन से 192 पेटी अवैध शराब बरामद, पिकअप वाहन में हो रही थी तस्करी,आरोपी मौके से भागने में कामयाब
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल का कैबिनेट का अलंकरण समारोह संपन्न
- रतलाम:पीला मोजेक से सोयाबीन की फसल हो रही बर्बाद,-किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बीमा लाभ और उचित मुआवजे की माँग
- रतलाम: शहर में चोरों का आतंक….एक ही रात में स्टेशन रोड और दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में तीन घरों को बनाया निशाना,जेवर और नगदी पर हाथ साफ
- रतलाम:आरोग्यम हॉस्पिटल में गूंजी सफलता की तालियां-शहर के प्रसिद्ध और वरिष्ठ चिकित्सक डा. तरुणेंद्र मिश्र के डीएम कार्डियोलॉजी के लिए चयन पर शुभकामना समारोह का आयोजन