इंदौर,4मई। इंदौर विकास प्राधिकरण के सब इंजीनियर गजानन पाटीदार के घर सहित 9 स्थानों पर शनिवार सुबह लोकायुक्त ने सर्चिंग शुरू की है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह सर्चिंग शुरू की गई है। पाटीदार के निवास से बड़ी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी, वाहन और संपत्ति के दस्तावेज मिलने की खबर है, हालांकि लोकायुक्त ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है। समाचार लिखे जाने तक लोकायुक्त की कार्रवाही जारी थी।
लोकायुक्त से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार सब इंजीनियर गजानन पाटीदार और उनके एक रिश्तेदार जमीन की खरीद-फरोख्त और बिल्डरशिप के काम में भी सक्रिय थे। लोकायुक्त ने सुबह उनके स्कीम नंबर 78 अरण्य नगर स्थित निवास पर सर्चिंग शुरू की। निवास के बगल में ही पाटीदार के 1500 वर्गफिट का प्लाट उन्हीं के स्वामित्व का मिला है। स्कीम 94 में भी उनके पास एक मकान होने की जानकारी है।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
