रतलाम 29 मई (खबरबाबा. काम) । हमारे यहां सामाजिक समरसता की एक लंबी परंपरा रही है। सभी ग्रामीण इस परंपरा को सामंजस्य के साथ निभाते चले किसी असामाजिक तत्व के बहकावे में नहीं आए। यह बात कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने जिले के ग्राम बरबोदना एवं राकोदा में चर्चा के दौरान ग्रामीणों से कहीं।
अधिकारी द्वय ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने आप को कानून से ऊपर नहीं समझे दबंगई दिखाने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। शासन-प्रशासन किसी भी कमजोर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।
कलेक्टर व एसपी ने गांव में स्पष्ट लहजे में कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर दबंगई दिखाता है तो प्रशासन एवं कानून उसके विरुद्ध बेहद सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वह गलत व्यक्तियों को चिन्हित करें उनकी जानकारी प्रशासन को दें। सामाजिक समरसता को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों को अपने मध्य पनपने नहीं दें। अपने गांव की छवि खराब नहीं होने दे।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने ग्रामीणों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी दी साथ में ग्रामीणों से आग्रह किया कि इस अधिनियम का लाभ उठाएं। प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत स्थानों पर कमजोर वर्ग के बच्चे एडमिशन ले सकते है। ग्राम पंचायतों के सचिवों को कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा पेंशन योजना राशि में बढ़ोतरी के दृष्टिगत संभावित पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए लाभ दिलाएं। ग्राम बरबोदना में ग्रामीणों द्वारा जल समस्या बताई जाने पर कलेक्टर द्वारा अतिशीघ्र निराकरण के लिए आश्वस्त करते हुए कहा कि पीएचई विभाग द्वारा एक मोटर शीघ्र गांव को दिलाई जाएगी, एक मोटर का प्रबंध ग्राम पंचायत करेगी। गांव के समीपस्थ कुएं से गांव तक जल लाने के लिए पाइप तथा अन्य अधोसंरचना का इंतजाम भी कर दिया जाएगा। कलेक्टर ने गांव वालों से आग्रह किया कि अपने गांव के कुपोषित बच्चों की मदद के लिए आगे आए। वह गरीब परिवारों के कुपोषित बच्चों को विभिन्न प्रकार से मदद कर सकते हैं ताकि वह स्वस्थ होकर अच्छा जीवन जी सकें। कलेक्टर की बात पर ग्रामीणों द्वारा सहमति जताई गई।
Trending
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
