रतलाम,28मई(खबरबाबा.काम)। जिले में 4 स्थानों पर चोरी की वारदात होने का मामला सामने आया है। इन मामलों की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद वह तफ्तीश में जुट गई है। चोरी की घटनाएं जिला मुख्यालय पर बड़बड़ हनुमान मंदिर सहित जावरा सैलाना व आलोट थाना क्षेत्र में हुई है।

शहर में चोरों ने सोमवार रात बरबड़ हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने यहां पर मंदिर परिसर में रखे एक दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी दान की राशि चुराई और फिर अन्य दानपेटी पेटी का ताला नहीं टूटने पर उसे लेकर मंदिर के पीछे नाले में पहुंचे और उसे तोड़कर उसमें रखी दान राशि में चुरा ले गए। चोरी की इस वारदात का खुलासा सुबह मंदिर के पुजारी पुष्कर जोशी के आने पर हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
घर में घुसकर बैंक की चाबियां चोरी
चोरी की एक अन्य घटना आलोट थाना क्षेत्र के अरिहंत कॉलोनी में हुई, जहां पर बदमाश एक घर में घुसकर वहां रखी कुछ चाबियां चुरा कर ले गए हैं जो की बैंक की होना बताई जा रही है। यह घटना 25 मई की रात की है जिसकी शिकायत गौरव कोल नाम के व्यक्ति ने की।
चंदन का पेड़ चोरी
चोरी की एक अन्य घटना सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम धामनोद स्थित खेड़ा मंदिर परिसर की है। इसकी शिकायत धामनोद निवासी अमर दास बैरागी ने की जिसमें बताया कि बदमाश रविवार देर रात को मंदिर परिसर में स्थित चंदन के पेड़ का तना काट के चुरा ले गए। चोरी गए पेड़ की कीमत करीब 20000 होना बताई जा रही है।
कार से लैपटॉप व आभूषण चोरी
शहर के संयुक्त परिसर में रहने वाले एक व्यक्ति का जावरा में कार से लैपटॉप चोरी हो गया। चोरी की इस घटना की शिकायत सुयोग परिसर निवासी वसुदेव जगावत ने की। पीड़ित ने बताया कि उसकी गाड़ी जावरा चौपाटी पर खड़ी थी इस दौरान अज्ञात बदमाश कार में से लैपटॉप व सोने के जेवरात चुरा कर ले गया।
Trending
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
