Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद

March 14, 2026

रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त

March 14, 2026

रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
  • रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
  • इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
  • रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
  • सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Saturday, March 14
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

लोकसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में पांचवे चरण में सोमवार को सात सीटों पर होगा मतदान

By SamagraMay 5, 2019 Uncategorized No Comments2 Mins Read

भोपाल, 5मई। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत सोमवार को सात लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार शनिवार शाम समाप्त हो गया। सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। हालांकि, इन सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। इस दिन देश में हो रहे लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण है। जबकि मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण है।
प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव में कुल सात लोकसभा सीटों टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगावाद और बैतूल के लिए आगामी छह मई को मतदान होगा। वर्ष 2014 में इन सभी सातों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
इसमें टीकमगढ़ सीट से केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक (भाजपा) और दमोह सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल (भाजपा) जैसे दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। खटीक के खिलाफ कांग्रेस ने पहली बार चुनाव लड़ रही किरण अहिरवार को मैदान में उतारा है, जबकि पटेल का मुकाबला कांग्रेस के प्रताप सिंह लोधी से होगा।
इस चरण के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होशंगाबाद सीट के भाजपा उम्मीदवार राव उदयप्रताप सिंह के लिए इटारसी में चुनावी सभा की, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के रीवा, होशंगाबाद, टीकमगढ़, दमोह और खजुराहो सीटों के उम्मीदवारों के लिए चुनावी सभाएं कर वोट मांगे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी पार्टी के टीकमगढ़ और खजुराहो उम्मीदवारों के लिए चुनावी रैलियां की।
इनके अलावा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजनाथ सिंह सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के मंत्री भी चुनाव प्रचार में सक्रिय रहे।
इन सात सीटों पर कुल 110 उम्मीदवार मैदान में है, जिनमें से टीकमगढ़ में 14, दमोह में 15, खजुराहो में 17, सतना में 21, रीवा में 23, होशंगाबाद में 11 और बैतूल में 9 उम्मीदवार शामिल हैं।
दूसरे चरण में प्रदेश में सात संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 15,240 मतदान केंद्र और कुल एक करोड़ 19 लाख के आसपास मतदाता हैं। इनमें 18,822 सेवा मतदाता अपने मत का प्रयोग पोस्टल बैलेट से करेंगे

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.