रतलाम 04 मई (खबरबाबा. काम) ।मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार की शाम ‘‘वोट ए रतलाम’’ कार्यक्रम के माध्यम से शहरवासियों ने मतदान का संदेश दिया। मतदाता जागरूकता के संदेश को पूरे शहर में प्रसारित करने के उद्देश्य से रोटरी गार्डन तिराहे से लेकर दो बत्ती घोड़ा चौराहा के मध्य आयोजित इस कार्यक्रम में आनंद, उत्सव के माध्यम से मतदान प्रक्रिया से जुड़ी कई विभिन्न गतिविधियों का समावेश था।


कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, जिला पंचायत सीईओ सोमेश मिश्रा, एडीएम जितेंद्र सिंह चौहान सहित अधिकारियों ने उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया।आयोजन में मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए आदर्श मतदान केंद्र, ऑल वुमेंस पोलिंग बूथ, मतदान करने के दौरान बैलट यूनिट एवं वीवीपैट के प्रयोग से जुड़ी बारीकियों को उपस्थित मतदाताओं को विस्तार से समझाया गया। यहां उपस्थित नागरिकों ने प्रदर्शन मतदान कर वीवीपेट में अपने मतदान की सत्यता को भी परखा। आयोजन स्थल पर नागरिकों के मनोरंजन के लिए नासिक ढोल, मलखंभ, फूड जोन, कैमल एवं हॉर्स राइडिंग, मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट, सुमधुर संगीत के आयोजन भी रखे गए थे जिनका नागरिकों ने भरपूर आनंद लिया। लोकतंत्र की दीवार पर नागरिकों ने हस्ताक्षर कर मतदाता होने के गौरव को व्यक्त किया तथा मतदान का संकल्प भी लिया। सेल्फी पाइंट पर मतदान के संदेश के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लगी रही। कार्यक्रम स्थल पर 8 गुणा’ 10 इंच की बड़ी स्क्रीन के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश भी प्रसारित किया जा रहा था। जिसे नागरिकों ने काफी पसंद किया।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
