Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

March 15, 2026

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

March 14, 2026

रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
  • रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
  • इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
  • रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Sunday, March 15
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रतलाम में किया चुनावी सभा को संबोधित, कांग्रेस पर किए तीखे हमले

By SamagraMay 13, 2019 Uncategorized No Comments4 Mins Read

रतलाम,13 मई(खबरबाबा.काम)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस को भारत माता की जय से परेशानी है। कांग्रेस के नामदार अपने भाषणों की शुरुआत ही गालियों से करते है। उन्हे राष्ट्रभक्ति नहीं गालीभक्ति पसंद है। यह देश गाली भक्ति से चलेगा कि राष्ट्रभक्ति से चलेगा।
रतलाम में भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर के समर्थन में आमसभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने स्थानीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दे उठाए और कहा कि रतलाम का सपूत धर्मेंद्रसिंह चौहान आग से युद्धपोत की रक्षा करते हुए शहीद हो गया और कांग्रेस के लोग पिकनिक के लिए युद्धपोत का इस्तेमाल करते है। इस पर कोई एतराज जताता है, तो कांग्रेसी कहते है-हुआ तो हुआ।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होने ‘हुआ तो हुआ’,शब्द का जिक्र करते हुए कहा कि ये सिर्फ तीन शब्द नहीं है,बल्कि कांग्रेस का अहंकार और कांग्रेस की नीति है। कांग्रेस शासनकाल में हुए कोल,टू जी,पनडुब्बी,हैलीकाप्टर जैसे तमाम घोटालों का जिक्र करते हुए श्री मोदी ने कहा कि हर घोटाले पर कांग्रेस का एक ही रवैया होता है,हुआ तो हुआ। भोपाल गैस कांड का असर आज तक आमजन पर है,लेकिन इस पर भी कांग्रेस यही कहती है कि हुआ तो हुआ। श्री मोदी ने कई बार “हुआ तो हुआ” शब्द का जिक्र कर उन्हें सुनने आए लोगों से भी इसे कहलवाया।
श्री मोदी ने मध्यप्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के नामदार ने दस दिनों में किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा की थी,लेकिन कर्जा माफ नहीं हुआ. बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की,लेकिन किसी को भत्ता नहीं मिला। जनता जनार्दन ईश्वर का रूप होती है। कांग्रेस ने उससे झूठ बोलकर प्रदेश की सत्ता हासिल की है।
प्रधानमंत्री ने भोपाल के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर भी वोट नही डालने निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि दिग्गी राजा इतने डरे हुए थे कि अपना वोट डालने तक नहीं गए। भोपाल में अपनी हार को रोकने के लिए इधर उधर दौड लगा रहे थे और कह रहे थे,कि मुझे बचाओ। नर्मदा परिक्रमा भी कुछ काम नहीं आई।  दिग्गी राजा ने मतदान नहीं करके बहुत बडा पाप किया है। क्योकि देश का नया मतदाता सबको देख रहा है। मतदान करना जरूरी नही है, यह उन्होंने बताया है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कई मुद्दों पर सीधा संवाद किया और कहा कि कांग्रेस के लोग सेना की सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल खडे करते हैं। उन्होने पूछा कि एयर स्ट्राइक से देश की ताकत बढी या नहीं,तो जनता ने कहा बढी। उन्होने पूछा आतंकवाद से लडना चाहिए कि नहीं,तो जनता ने कहा लडना चाहिए। श्री मोदी ने देश मे फिर भाजपा सरकार बनने पर भाजपा की नई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र द्वारा किसानों के खातों में छ: हजार रुपए डाले जा रहे हैं,लेकिन मध्यप्रदेश सरकार ने अब तक किसानों की सूचि उपलब्ध नहीं कराई है। यह योजना अब तक पाच एकड वाले किसानों के ही लिए थी,लेकिन 23 मई को सरकार बनने के बाद यह सीमा समाप्त कर दी जाएगी।  इसके अलावा गरीब,मजदूर लोगों को वृध्दावस्था में पेंशन देने की योजना भी लागू की जाएगी। श्री मोदी ने अन्य योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
आरम्भ में रतलाम की कालिका माता और बाबा गढ कैलाश का जिक्र किया और शहीद हुए लेफ्टिनेंट कमांडर धर्मेन्द्रसिंह व उनके परिजनों के साथ अमर क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद को जन्म देने वाली भूमि को नमन किया। सभास्थल पर मौजूद जनसमुदाय से श्री मोदी ने  समर्थन मांगा और कहा कि युवा और महिला मतदाता देश मे फिर मोदी सरकार बनाने का मन बना चुके है। श्री मोदी ने भारत माता की जय- जयकार करवा कर अपना संबोधन समाप्त किया।
सभा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत, पूर्व मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया,फग्गनसिंह कुलस्ते, रतलाम के लोकसभा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर,मंदसौर प्रत्याशी सुधीर गुप्ता, रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप,जावरा विधायक राजेन्द्र पांडे, वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठारी सहित पार्टी के अन्य विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि एव पदाधिकारीगण मौजूद थे। संचालन प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर ने किया। आभार जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने माना।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.