रतलाम,20मई(खबरबाबा.काम)। शहर के राजीव नगर में एक घर में युवती का सड़ा हुआ शव फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। घटना की सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच की। इस दौरान पता चला कि जिस युवती ने फांसी लगाई है, उसने दो दिन पहले अपने प्रेमी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी भेजा था, जिसमें फांसी का फंदा उसके गले में लटका दिखाई दे रहा था। पुलिस ने मामले की जांच के लिए सूचना देने वाले प्रेमी युवक का मोबाइल जब्त कर लिया है।
पुलिस की माने घटना में मीना पति मधुसूदन उम्र 28 वर्ष निवासी राजीव नगर की मौत हुई है। युवती की मौत की सूचना पुलिस को जेठाना निवासी पारस सूर्यवंशी ने दी। पारस, मीना से मिलने उसके कमरे पर गया था लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला था। घर से बदबू आने पर उसने जैसे तैसे दरवाजा खोला और अंदर गया तो मीना फंदे पर लटकी नजर आई। ये देख पारस ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। युवती कुछ दिन पूर्व ही इस घर में रहने के लिए आई थी।
स्टेशन पर मिली थी
युवक ने पुलिस को बताया कि मीना कुछ महीने पहले उसे मिली थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया था। मीना के पहले पति की मौत हो चुकी है और दूसरे से तलाक हो चुका है। वह यहां अकेली रहकर काम करती थी। उससे दोस्ती होने के बाद से दोनों का मिलना होता था। युवती ने दो दिन पहले गले में फंदा लगाकर एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भेजा था, जिसे देखने के बाद उसे फोन भी लगाया था लेकिन उसने नहीं उठाया था। आज आया तो वह सच में फांसी पर लटकी मिली।
Trending
- केंद्रीय बजट 2026: विदेश यात्रा सस्ती, कैंसर की दवाओं पर राहत, लेकिन आयकर में कोई छूट नहीं… जानिए खास बातें
- रतलाम: श्री गुरुतेग बहादुर स्कूल में हुआ फेयरवेल समारोह,सफलता के लिए मेहनत जरूरी-गुरनाम सिंह डंग
- रतलाम: नशामुक्ति का संदेश लेकर कल दौड़ेगा रतलाम, ‘यूथ फॉर रतलाम’ आयोजित करेगा नेशन फर्स्ट रन मैराथन
- रतलाम: महापौर प्रहलाद पटेल ने धोलावाड़ व मोरवानी फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण
- रतलाम: आईपीएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले, उज्जैन रेंज एडीजीपी उमेश जोगा को परिवहन आयुक्त बनाया… राकेश गुप्ता होंगे उज्जैन रेंज के नए एडीजीपी
- रतलाम: फोरलेन पर खड़े ट्रक से टकराई ई-स्कूटी, 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत,हेलमेट निकलकर दूर जा गिरा, कोहरे और लापरवाही ने छीनी जिंदगी
- अब नहीं लगाने होंगे तहसील के चक्कर, सैलाना में हर बुधवार मिलेगा त्वरित समाधान.. नागरिकों को राजस्व एवं तहसील संबंधी सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु “सुलभ सुशासन दिवस” प्रत्येक बुधवार होगा आयोजित
- रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात
