Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी

March 17, 2026

रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता

March 17, 2026

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
  • रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Tuesday, March 17
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

लापरवाही एवं अनियमितता पर संभागायुक्त ने नामली नगर परिषद के सीएमओ को हटाया

By SamagraMay 10, 2019 Uncategorized No Comments2 Mins Read

रतलाम,10मई(खबरबाबा.काम)। आचार संहिता के बाद काम में लापरवाही पर संभागायुक्त ने नामली नगर परिषद के सीएमओ अरूण ओझा को हटा दिया है। शुक्रवार को उज्जैन कमिश्नर अजीत कुमार ने आदेश जारी करते हुए  कहा कि सीएमओ ने गंभीर प्रकृति की अनियमितता एवं लापरवाही की है। सीएमओ ओझा को उज्जैन संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन कार्यालय में अटैच किया गया है।
आदेश के मुताबिक अपर कलेक्टर के प्रतिवेदन मे स्पष्ट किया गया था प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 422 हितग्राहियों की द्वितीय अनुमोदित सूची 24 जनवरी को 2019 को प्राप्त हुई।  इसके तहत  निकाय को  288 लाख रुपए निकाय को प्राप्त हुए थे। आचार संहिता को लेकर वीडियो   कांफ्रेंसिंग में प्रसारित निर्देश के पैरा-2 में स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि जो परियोजना पूर्व से स्वीकृत है।  उन्हें कलेक्टर के मार्गदर्शन में पूर्ण करना तथा आदर्श आचरण संहिता के नियमों का पालन कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। किन्तु श्री  ओझा द्वारा आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के बाद भी योजनासंबंधी कार्यवाही किये जाने में सक्षम अधिकारी से कोई मार्गदर्शन प्राप्त नहीं किया गया।
इसी प्रकार नदीम खान, कन्सल्टेण्ट को निकाय द्वारा जारी लायसेंस की अवधि दिनांक 31 मार्च, 2019 को समाप्त होने तथा शिकायत संज्ञान में आने के बाद भी सीएमओ  ओझा  द्वारा न तो कोई कार्यवाही की गई है और न ही इससे वरिष्ठ कार्यालय को अवगत कराया गया है । पदीय कर्तव्य में गंभीर प्रकृति की उपरोक्त अनियमितता एवं लापरवाही किये जाने के कारण श्री को ओझा को आगामी आदेश पर्यन्त कार्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, उज्जैन संभाग उज्जैन में संलग्न किया गया है।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.