1जून। अमेरिका के वर्जीनिया बीच में मास शूटिंग हुई है. इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं. घटना में हमलावर की भी मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी वर्जीनिया बीच में ही नौकरी करता था.
उसने नगरपालिका केंद्र में स्थानीय समयानुसार लगभग 5 बजे गोलीबारी की. एक कर्मचारी ने कहा कि जब वह गोली चला रहा था तो लोग अपने डेस्क पर बैठे थे और काम कर रहे थे. वर्जीनिया बीच, वाशिंगटन डीसी से लगभग चार घंटे की दूरी पर वर्जीनिया राज्य में अटलांटिक तट पर 500,000 लोगों की आबादी वाला शहर है. राज्य के गवर्नर राल्फ नॉर्थम ने कहा कि उनकी टीम हालात पर नजर बनाई हुई है.
बता दें कि अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अभी हाल ही में डेंवर के एक स्कूल में फायरिंग में 1 बच्ची की मौत और 7 घायल हो गए थे.
वहीं इससे पहले लॉस एंजेलिस में शूटिंग की एक घटना हुई थी, जिसमें एक रैपर की मौत हो गई थी. रैपर का नाम निप्से हसल था. रैपर को स्लॉसन एवेन्यू और क्रेन्शॉ बुलेवार्ड के क्षेत्र के नजदीक उसके कपड़े के स्टोर के पास गोली मारी गई. शूटिंग में दो और लोग भी घायल हो गए थे.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
