भोपाल, 9जून। प्रदेश में न्यू डेव्हलपमेंट बैंक (एन.डी.बी.) की वित्तीय सहायता से 3 हजार 250 करोड़ की लागत की 1905 किलोमीटर सड़कें बनायी जायेगी। इसमें से 1722 किलोमीटर सड़कों, लागत रुपये 2427 करोड़, के निर्माण कार्यों की लोक निर्माण विभाग ने निविदाएँ मंजूर कर ली हैं। शेष 183 किलोमीटर सड़कों, लागत 279 करोड़ रुपये, की निविदाओं की स्वीकृति की कार्यवाही को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
प्रदेश में केंद्रीय सड़क निधि योजना में 2324 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण के 46 कार्य प्रगति पर हैं। इस निधि में 183 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने इस वर्ष केंद्रीय सड़क निधि के 23 नये कार्यों को मंजूरी दी है। यह कार्य 314 किलोमीटर सड़कों के हैं। इनके लिये विभाग ने 1992 करोड़ रुपये की निविदाएँ स्वीकृत की हैं।
इस वर्ष 2000 कि.मी. जिला मार्ग बनेंगे
प्रदेश में जिला मार्गों के वर्षों से लंबित रहे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किये जाने के लिये लोक निर्माण विभाग ने कार्य-योजना तैयार कर ली है। वर्ष 2019-20 में प्रदेश में करीब 2000 किलोमीटर जिला मार्ग के निर्माण और उन्नयन का कार्य किया जाएगा। जिला मार्ग के 144 कार्य, लागत करीब 922 करोड़, की निविदाओं को मंजूर कर जल्द काम शुरू किया जाएगा।
इस वर्ष 2500 कि.मी. सड़कों का होगा निर्माण
लोक निर्माण विभाग वर्ष 2019-20 में सड़क कार्यों के अंतर्गत करीब 2500 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण करेगा तथा सभी कार्यों को आगामी दो वर्षों में पूरा किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने आगामी दो वर्षों सड़क निर्माण के कार्यों को निश्चित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा किये जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये हैं।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
