नई दिल्ली, 8जून। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुबह तड़के से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. अनंतनाग जिले के नौगाम शाहबाद में सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया है. बताया जा रहा है कि इनमें से एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. हालांकि, अभी तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है.
मारा गया आतंकी मोहम्मद इक़बाल है, जो जैश का आतंकी था. इस रूप में ये सुरक्षाबलों की एक बड़ी कामयाबी है. फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग जारी है. इलाके में आतंकियों के छिपे होने की आशंका पर सुरक्षाबलों की ज्वाइंट टीम ने ऑपरेशन शुरू कर इलाके को घेर लिया है. सुरक्षाबलों को 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी.
जैश आतंकी मोहम्मद इक़बाल
बता दें कि इस साल जम्मू और कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों ने 6 जून तक 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया है. सेना से जुड़े हुए सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने 2019 में सुरक्षाबलों ने अब तक 103 आतंकियों को मार गिराया है, वहीं साल 2018 में 254 आतंकियों का खात्मा किया गया था.
वहीं, पाकिस्तान ने 6 जून तक 1,170 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जबकि 2018 में 1,629 बार पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था.
(साभार-आज तक)
Trending
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
