रतलाम,3जून(खबरबाबा.काम)। शहर में पानी की आपूर्ति करने वाले जल स्त्रोत धोलावाड़ जलाशय के जेकवेल लगे मंडपंप तक लगातार पानी पहुंचता रहे इसकी व्यवस्था को लेकर निगम प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को केनाल नाल खोदने का काम शुरू हुआ। पोकलेन मशीन से निगम इंजीनियर की देखरेख में कार्य चल रहा है।
धोलावाड़ जलाशय में जैक वेल के निकट पानी कम होने के कारण टंकियां समय पर नहीं भर पा रही है।जिसका असर शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पर पड़ रहा है। सोमवार को भी कई क्षेत्रों में सुबह जलापूर्ति बाधित हुई ।इधर कम होते जलस्तर को पाटने के लिए निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था के बतौर केनाल खोदने का काम शुरू किया है ।सोमवार को पोकलेन मशीन धोलावाड़ पहुंची और निगम इंजीनियर की देखरेख में जैक वेल तक निरंतर पानी पहुंचाने के लिए केनाल खोदने का काम शुरू हुआ।वहां से मोटर के जरिए पानी इंटरवल तक पहुंचाया जा रहा है ।जैक वेल तक पानी की धार लगातार पहुंचने पर आगे जल प्रदाय व्यवस्था सुधारने की उम्मीद है।
Trending
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
- रतलाम: 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने नामली थाने के बाहर रखा शव, भाई की शिकायत पर 5 के खिलाफ केस दर्ज
- रतलाम: कुल्हाड़ी लेकर बैखोफ शराब दुकान में घुसे युवक, जमकर की तोड़फोड़, कमीशन और शराब न देने पर दी जान से मारने की धमकी
- रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प
