रतलाम,20जून(खबरबाबा.काम)। बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत दो युवकों ने एक महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है ।पुलिस ने युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र निवासी एक 40 वर्षीय महिला जंगल मे बकरिया चराने गयी थी। तभी वहां एक मोटर सायकिल पर सवार दो युवक आये। दोनो युवको को महिला जानती थी। युवको ने आते ही महिला के साथ मारपीट कर उसे मोटर सायकिल पर बिठा लिया। और जंगल मे ले गए जहां दोनो ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया और महिला को वही छोड़कर भाग गए। घायल महिला किसी तरह से गाव पहुची ओर अपने साथ हुई घटना को परिजनो को बताया। परिजन महिला को लेकर इलाज के लिए रतलाम जिला चिकित्सालय लाये। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। बिलपांक पुलिस को सूचना मिलने पर जिला चिकित्सालय पहुची ओर महिला से घटना की जानकारी लेकर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। फिलहाल दोनो युवक फ़रार है।
Trending
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
- रतलाम: 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने नामली थाने के बाहर रखा शव, भाई की शिकायत पर 5 के खिलाफ केस दर्ज
