रतलाम,7जून(खबरबाबा.काम)। नौतपा समाप्त होने के बाद भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। आज पारे ने इस सीजन सहित पिछले कुछ वर्षो का भी रिकार्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को तापमान 45.1 डिग्री पर पहुंच गया जो कि पिछले कई वर्षो एवं इस सीजन में अब तक का सर्वोच्च है।
नवतपा के बाद भी तापमान में प्रतिदिन लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसकी वजह से गर्मी ने पिछले कई साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। सिर्फ अधिकतम नहीं बल्कि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में सिर्फ दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। कुलर और एसी भी पुरी तरह राहत नहीं दे पा रहे है। शुक्रवार को तो पारे ने रेकार्ड ही तोड़ दिया।शहर का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री रहा। तेज गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया।
बिजली ने भी किया परेशान
शुक्रवार को जहां पारा 45 डिग्री के उपर निकल गया ,वहीं बिजली ने भी लोगों को खूब परेशान किया। इतनी भीषण गर्मी में भी दोपहर में शहर के कई क्षेत्रों में बिजली प्रदाय बाधित हुआ। जिसके चलते लोग काफी परेशान रहे।
Trending
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
