6जून। भारत ने बुधवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेटों से हरा टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया है. भारत को हालांकि यह जीत आसानी से नहीं मिली.
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज रन करने के लिए संघर्ष करते दिखे. भारत को 228 रनों का लक्ष्य मिला थे जिसे वो संघर्ष करते हुए 47.3 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर सकी. रोहित हालांकि एक छोर पर शुरू से खड़े रहे और इसलिए विकेट से पूरी तरह वाकिफ होने के बाद उन्होंने अपने शॉट खेले और अंत तक खड़े होकर टीम को जीत दिलाकर लौटे.
रोहित ने खेली 144 गेंदों पर नाबाद 122 रनों की पारी
यह दक्षिण अफ्रीका की इस विश्व कप में लगातार तीसरी हार है. वह इंग्लैंड और बांग्लादेश से मात खा इस मैच में आई थी. रोहित ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 144 गेंदों पर 13 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 122 रनों की पारी खेली. रोहित ने संयम के साथ बल्लेबाजी की और समय लेते हुए विकेट पर अपने पैर तथा गेंद पर अपनी आंखे अच्छे से जमा लीं जिससे उन्हें बाद में फायदा मिला. रोहित ने पहले 50 रन 70 रन में बनाए और अगले 50 रन 57 गेंदों पर. उनके जोड़ीदार शिखर धवन भारत की तरफ से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे. धवन को कागिसो रबादा गेंद पर विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक के हाथों लपके गए. धवन ने 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाए. कप्तान विराट कोहली भी गेंद को बल्ले पर सही तरीके से लेने के लिए जद्दोजहद करते दिखे. कोहली ने 34 गेंदों पर 18 रन बनाए.
(साभार-एबीपी न्यूज)
Trending
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
