रतलाम,3जून(खबरबाबा.काम)। रतलाम से करीब तीस किमी दूर सातरुंडा रुनीजा मार्ग पर रुनीजा की ओर जा रही एक कार पुलिया से टकरा कर नीचे जा गिरी और उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में कार में सवार मां और बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,जबकि पिता गंभीर रुप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों व प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार,धामनोद(धार) निवासी चंद्रशेखर पिता चंपालाल 40 अपनी पत्नी वर्षा 38 और ढाई वर्षीय बेटी नीहू के साथ जयपुर से धामनोद लौट रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे सातरुंडा से रुनीजा मार्ग पर अचानक उनकी कार पुलिया की दीवार से टकरा कर पुलिया के नीचे जा गिरी और कार के गिरते ही कार में आग लग गई।

इस हादसे में कार में सवार वर्षा और उसके ढाई वर्षीय बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना देखकर आसपास के गांव वाले फौरन घटनास्थल पर पंहुचे और उन्होने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला,लेकिन तब तक वर्षा और उसके बेटी ने दम तोड दिया था,जबकि चन्द्रशेखर बुरी तरह घायल हो चुका था।
घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस बल भी फौरन मौके पर पंहुचा। घायल चन्द्रशेखर को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया,जहा उसका उपचार किया जा रहा है. उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना कैसे हुई। कार चला रहे चन्द्रशेखर का संतुलन कैसे बिगडा और किस वजह से उनकी कार पुलिया से टकराई,यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बिलपांक पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
Trending
- रतलाम: बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे वाहन पर सख़्त कार्रवाई… आदेश उल्लंघन पर बोलेरो पिकअप व डीजे साउंड सिस्टम जब्त
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
